राखी सावंत किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह उनके बयान होते हैं तो कभी उनके वीडियोज। वहीं हाल ही में राखी अपने पति और बाद में बेटी को लेकर सुर्खियों में थीं। लेकिन इस बार राखी सावंत पीएम नरेंद्र मोदी से एक मांग करने के चलते सुर्खियों में हैं।
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
दरअसल राखी सावंत का जन्मदिन 25 नवंबर को होता है। ऐसे में हाल ही में राखी ने अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के कई फोटोज और वीडियोज राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसके साथ ही राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि, 'मेरी सिर्फ एक ही मांग है कि जिस तरह हमने कश्मीर पर जीत हासिल की, उसी तरह हमें पाकिस्तान पर भी जीत दर्ज करनी चाहिए। मोदी जी रॉक्स!' साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कई नारे भी लगाए और कहा प्रधानमंत्री जी.. आप सुन रहे हैं?'
4 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत ने पीएम मोदी का जिक्र किया है। इससे पहले भी राखी एक बार मोदी को भगवान बताकर सुर्खियों में आई थीं। वहीं उन्होंने कई बार पीएम मोदी की तारीफ की है और कई तरह की मांग की है।
5 of 5
राखी सावंत और पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राखी पिछले लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी ने कुछ वक्त पहले शादी की बात मीडिया के सामने रखी लेकिन अभी तक उनके पति का एक भी फोटो या वीडियो मीडिया के सामने नहीं आया है। इसका कारण राखी बताती हैं कि उनके पति को मीडिया पसंद नहीं है।
पढ़ें: इमरान ने दिखलाई 'झलक', सलमान- सई की तस्वीर वायरल और 'मर्दानी 2' को मिला नोटिस, पांच खबरें