{"_id":"6630dc7bd5539ac52601fa7e","slug":"rajkummar-rao-triptii-dimri-raaj-shaandilyaa-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-wraps-read-details-inside-2024-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VVKWWV: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग हुई पूरी, राजकुमार राव ने खास अंदाज में साझा की जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VVKWWV: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग हुई पूरी, राजकुमार राव ने खास अंदाज में साझा की जानकारी
राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। वे अब तक अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंंजन कर चुके हैं। जल्द ही वे एक नई फिल्म के साथ फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। इस फिल्म का नाम विक्की विद्या का वो वाला वीडियो है। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 बना चुके राज शांडिल्य ने किया है।
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म में दर्शकों को 90 के दशक की कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स के साथ थिंकिंक पिक्चर्ज के सहयोग से बनी है। शूटिंग खत्म होने के बाद इससे जुड़ीं तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।
3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
तस्वीरों में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। एक तस्वीर में राज के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी दिख रही हैं। शूटिंग खत्म होने की जानकारी राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
उन्होंने एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए लिखा, जब तक "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" ना आए तब तक विक्की विद्या का ये वाला वीडियो देखो। लाइटें बंद, रैप पार्टी चालू!"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।