फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Zakir Khan speaks on Chacha Vidhayak Hain Humare season 3 streaming on Amazon miniTV

Zakir Khan: 'चाचा विधायक हैं हमारे' के तीसरे सीजन में जाकिर खान ने किया है ये बदलाव, बोले- लोगों को पसंद आएगा

Tue, 30 Apr 2024 02:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' के पिछले दो सीजन के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद जाकिर खान तीसरे सीजन के साथ लौटे हैं। इस बार कुछ बदलाव किए हैं, इसी पर जाकिर ने बात की।

विज्ञापन
Comedian Zakir Khan speaks on Chacha Vidhayak Hain Humare season 3 streaming on Amazon miniTV
जाकिर खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान की वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। हाल ही में जाकिर इसके बारे में बात करते नजर आए। इस सीरीज में वह रॉनी पाठक के किरदार में हैं। जाकिर का कहना है कि अगर अपने किरदार को एक लाइन में परिभाषित करना हुआ तो वे कहेंगे, 'उसके इरादे सही हैं, लेकिन तरीके गलत हैं'। वह इन दो चीजों में संतुलन बनाने की कोशिश करता है और पिछले दो सीजन में उनकी यात्रा एक जैसी है'।

विज्ञापन


तीसरे सीजन में बदलाव आएगा पसंद
रॉनी पाठक के किरदार को लेकर जाकिर ने कहा, 'नए सीजन में दर्शक उसकी हार, विश्वासघात और वह इससे कैसे बाहर आता है, यह देखेंगे। मेरा मानना है कि इस बदलाव ने ही इस सीजन को जादुई बनाया है। यह सीजन हर किसी को जरूर पसंद आएगा'।
विज्ञापन

Ranveer Singh: 'ऊ अंतवा' गाने पर थिरकते नजर आए रणवीर और देवी श्री प्रसाद, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


किरदार से मिलती हैं ये खूबियां
जाकिर खान ने आगे कहा, 'मैं रॉनी के किरदार से जुड़ा हुआ हूं। वास्तविक और रील व्यक्तित्वों के बीच काफी समानताएं हैं। मैं उसके चरित्र से कई स्तरों पर जुड़ता हूं। स्थितियों से निपटने का उसका नजरिया हो या अपने करीबियों के साथ उसके रिश्ते, वह किस तरह रहता है और दूसरों की मदद करने के लिए किस तरह तैयार रहता है। किरदार की यह सभी समानताएं मुझसे मिलती हैं'।
Ibrahim Ali Khan: इंस्टाग्राम पर इब्राहिम का पहला पोस्ट, फैंस हुए उत्साहित, लगातार बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स

इस ओटीटी पर उठाएं लुत्फ
जाकिर खान के अलावा तीसरे सीजन में अभिमन्यु सिंह, कुमार वरुण, जाकिर हुसैन, अल्का अमीन, विनीत शर्मा, गौरव शर्मा, वीनस सिंह और ओनिमा कश्यप ने भी अभिनय किया है। इसका निर्देशन गगनजीत सिंह ने किया है। वहीं, जाकिर खान, गोपाल दत्त, शुभम दुबे, साहिल वर्मा, बद्री चव्हाण, भारत चव्हाण और निकेतन शर्मा ने इसकी कहानी लिखी है। यह सीरीज अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो रही है।
Kajol: फैन के साथ दुर्व्यव्हार के बीच वायरल हुआ काजोल का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- बकवास के लिए तैयार नहीं हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed