{"_id":"5a71a79e4f1c1b514a8b6ab0","slug":"rajkummar-rao-completes-first-schedule-of-his-upcoming-film-stree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब अपनी 'स्त्री' के साथ तहलका मचाएंगे राजकुमार राव, सोशल मीडिया पर डाली ऐसी पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब अपनी 'स्त्री' के साथ तहलका मचाएंगे राजकुमार राव, सोशल मीडिया पर डाली ऐसी पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
rajkumar rao
अपने अभिनेय से सबके दिलों में जगह बनाने वाले 'न्यूटन' स्टार राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म स्त्री से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में राजकुमार ने अपनी फिल्म 'स्त्री' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर राजकुमार ने एक पोस्ट डालकर दी।
rajkumar rao
बता दें, राजकुमार भोपाल के चंदेरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 'स्त्री' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, इस खूबसूरत शहर चंदेरी में ‘स्त्री’ का पहला शेड्यूल पूरा किया। सबसे अद्भुत टीम श्रद्धा कपूर, अमर कौशिक, राज और डीके, मैडॉक फिल्म्स, डिनो के साथ बहुत मजा आया। इसके लिए उत्सुक हूं कि आप इसे जल्द देखें।”
Finished the first schedule of #Stree in this beautiful town. #Chanderi. Had so much fun, with the most amazing team @ShraddhaKapoor @amarkaushik @rajndk #Dinoo @MaddockFilms @rajnidimoru. Can’t wait for u guys to watch it soon. pic.twitter.com/n7fZvXlgZH
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 30, 2018
rajkumar rao
इस फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह मैडॉक फिल्म्स द्वारा समर्थित और दिनेश विजान, राज और डीके द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।