फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान में रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म, देश में पहले ही मचा चुकी है तहलका

Mon, 14 Sep 2020 06:03 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Stree Movie Release in Japan News: Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor film Stree release in Japan
राजुकमार राव, श्रद्धा कपूर - फोटो : मडोक फिल्म्स

देश में दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने के बाद अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' सोमवार को जापान में भी रिलीज हो गई। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे और फिल्म ने आश्चर्यजनक रूप से सफलता हासिल करते हुए सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार अकेले भारत में कर लिया था।

Stree Movie Release in Japan News: Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor film Stree release in Japan
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत को छोड़कर दुनिया के बाकी ज्यादातर देशों की सरकारों ने सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, यहां भी सिनेमाघरों के मालिक और उनकी यूनियनें लगातार सरकार से आग्रह कर रही हैं कि देश में जिस प्रकार बाकी के कामों को शुरू करने की इजाजत मिली है, उसी तरह उन्हें भी सिनेमाघरों को को खोलने की अनुमति दी जाए। फिर भी सरकार की तरफ से अभी कोई ठोस जवाब नहीं आया है। फिल्मों का काम भी अभी अपने पुरजोर पर नहीं है इसलिए विदेशों में खुले सिनेमाघरों में नई फिल्मों के साथ पुरानी सुपरहिट फिल्मों को भी दर्शक बटोरने के लिए रिलीज किया जा रहा है।

Stree Movie Release in Japan News: Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor film Stree release in Japan
फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor

जापान में इस सोमवार रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने किया है। वर्ष 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म देश और विदेशों में पहले ही तहलका मचा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree Movie Release in Japan News: Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor film Stree release in Japan
फिल्म स्त्री की टीम - फोटो : instagram/shraddhakapoor

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के एक गांव चंदेरी की है, जहां पर एक चुड़ैल का साया है। वह रात के अंधेरे में कुंवारे मर्दों को अपना शिकार बनाती है। उसकी आत्मा को शांति दिलाने के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार कई जतन करते हैं। इसी बीच जमकर कॉमेडी भी होती है। 

विज्ञापन
Stree Movie Release in Japan News: Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor film Stree release in Japan
फिल्म स्त्री के कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मात्र 23 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने देश में लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इस फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपये की रही। दो साल बाद इसका फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होना इसकी कमाई में और इजाफा करने वाला है। फिल्म जापान में वहां की स्थानीय भाषा के सबटाइटिल्स के साथ रिलीज की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed