फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NEET छात्रों के लिए ट्वीट कर मुसीबत में फंसे साउथ एक्टर सूर्या, जज ने लगाया कोर्ट की अवमानना का आरोप

Mon, 14 Sep 2020 05:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Sep 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Madras HC judge wants contempt proceedings against South Superstar actor Suriya NEET
सूर्या - फोटो : Twitter- @Suriya_offl

तमिल अभिनेता सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) NEET छात्रों के लिए ट्वीट कर मुसीबत में फंस गए हैं। मद्रास उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने लोकप्रिय साउथ स्टार सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakaumar) के खिलाफ अवमानना का आरोप लगाया है। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसएम सुब्रह्मण्यम ने रविवार को चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप साही को पत्र लिखा है।

Madras HC judge wants contempt proceedings against South Superstar actor Suriya NEET
सूर्या - फोटो : Twitter- @Suriya_offl

इस पत्र में उन्होंने एक्टर सूर्या के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू करने की मांग की है। दरअसल एक्टर ने तमिलनाडु में तीन मेडिकल छात्रों की आत्महत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार के NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित करने के फैसले पर कमेंट किया था। देशभर में 13 सितंबर को NEET की परीक्षा हुई है।

Madras HC judge wants contempt proceedings against South Superstar actor Suriya NEET
सूर्या - फोटो : Twitter- @Suriya_offl

जस्टिस एस एम बालासुब्रमण्यम ने कहा है, "मेरी राय में उक्त कथन न्यायालय की अवमानना के बराबर है। इसमें न सिर्फ माननीय न्यायाधीशों की निष्ठा और भक्ति  और हमारे देश की महान न्यायिक प्रणाली को भी कमतर दिखाया गया बल्कि बुरी तरह से आलोचना भी की गई। यह न्यायपालिका पर जनता के विश्वास के लिए खतरा है।" उन्होंने आगे कहा कि सूर्या पर भारतीय न्यायिक प्रणाली की गरिमा को बनाए रखने के लिए कार्यवाही की जानी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madras HC judge wants contempt proceedings against South Superstar actor Suriya NEET
सूर्या - फोटो : Twitter- @Suriya_offl

बता दें सूर्या ने सरकार ने NEET को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि ये गरीब परिवार के बच्चों का सपना तोड़ना है। उन्होंने इस मामले में समाज से अपनी आवाज उठाने की भी मांग करते हुए कहा कि लोग मूक बनकर बच्चों को आत्महत्या करते न देखें, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं। सूर्या ने नीट से जुड़ी मौत की घटनाओं को "दर्दनाक" और "अंतरात्मा को झकझोर" देने वाली करार दिया।

विज्ञापन
Madras HC judge wants contempt proceedings against South Superstar actor Suriya NEET
सूर्या - फोटो : Twitter- @Suriya_offl

सूर्या तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) की पहचान उनके फैन्स के बीच 'सिंघम (Singham)' के तौर पर होती है। सूर्या साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने इस कैरेक्टर की वजह से लोकप्रिय हैं। सूर्या तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं। सूर्या के भाई कार्थी भी साउथ फिल्मों में काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed