सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म '2.0' की रिलीज डेट लंबे समय से टलती आ रही है। दोनों ही सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो कि इस फिल्म का इंतजार कर रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन की फिल्म से होने जा रही है।
मिड डे के मुताबिक, रजनीकांत की मच अवेटेड ये फिल्म 26 जनवरी पर उसी दिन रिलीज हो सकती है, जिस दिन ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ रिलीज होनी है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस दीवाली कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं ऐसे में फिल्म के मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। जिसकी वजह से अब ये दीवाली या क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी।
ट्रेड इनसाइडर की मानें तो रिपब्लिक डे पर फिल्में रिलीज होना ऋतिक के लिए हमेशा लकी रहा है। मिड डे ने सूत्र के हवाले से लिखा है- ‘अग्नीपथ (2012) और काबिल (2017) दोनों ही रिपब्लिक डे के मौके पर ही रिलीज हुई थीं और दोनों फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ‘2.0’ से क्लैश ऋतिक रोशन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।’
इसकी वजह इस फिल्म में किया जा रहा वीएफएक्स (ग्राफिक्स) का काम है जिसे ओवरनाइट और डबल शिफ्ट करने के बावजूद अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। फिल्म मेकर्स को ऐसे में इस काम के जल्द खत्म होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
जिस तरह का वीएफएक्स का काम '2.0' में है वो अभी तक पेंडिंग है और मेकर्स के पास इस फिल्म को फिलहाल रिलीज न करने के अलावा और कोई चारा नहीं है इसीलिए ऐसा संभव है कि मेकर्स इस फिल्म को इस साल रिलीज न कर पाएं। इस बारे में जल्द ही औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा।