{"_id":"596d8fad4f1c1b16098b4957","slug":"rajesh-khanna-cried-due-to-amitabh-bachchan-rajesh-khanna-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सुपरस्टार की कामयाबी से चिढ़ गए थे राजेश खन्ना, कमरे में फूट फूट कर रोए थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सुपरस्टार की कामयाबी से चिढ़ गए थे राजेश खन्ना, कमरे में फूट फूट कर रोए थे
Tue, 18 Jul 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
राजेश खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्हें जैसी लोकप्रियता मिली वैसी आज तक किसी भी स्टार को नहीं मिली। लड़कियां तो उन पर इस कदर फिदा थीं कि उनके लिए खून से लेटर लिखतीं और उनकी गाड़ी तक को भी चूमने लगतीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजेश खन्ना जितना बड़ा स्टार अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर की कामयाबी नहीं देख पाया और बंद कमरे में फूट-फूटकर रोया था ?
2 of 7
राजेश खन्ना
ये बात तब की है जब राजेश खन्ना फिल्म 'बावर्ची' में काम कर रहे थे। उस फिल्म में जया भादुड़ी राजेश खन्ना की हीरोइन थीं। चूंकि उन दिनों जया का अफेयर अमिताभ बच्चन के साथ चल रहा था इसलिए अमिताभ रोजाना जया से मिलने सेट पर आते लेकिन यही बात राजेश खन्ना को अखरती थी। वो सोचते इस एक्टर के चक्कर में रोजाना इतना टाइम बर्बाद होता है।
3 of 7
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन
कुछ दिन तो वो चुप रहे, लेकिन अचानक ही एक दिन राजेश खन्ना ने जया भादुड़ी के सामने ही अमिताभ बच्चन का काफी सुना दिया।
जया से ये सब सहन ना हुआ और उन्होंने भी राजेश खन्ना को दो-टूक कह दिया कि आज जिस एक्टर का तुम मजाक उड़ा रहे हो, एक दिन यही तुमसे बड़ा स्टार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन
राजेश खन्ना ने जया की बात को अनसुना कर दिया और चले गए। कहा जाता है कि राजेश खन्ना पर उनका स्टारडम इस कदर हावी हो गया था कि वो किसी की नहीं सुनते थे। उनके गुस्से और एटीट्यूड के चर्चे फिल्मी गलियारों में गूंजने लगे।
विज्ञापन
5 of 7
राजेश खन्ना
नतीजा ये हुआ कि धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने राजेश खन्ना से दूरी बनानी शुरु कर दी। एक तरफ राजेश खन्ना के हाथों से फिल्में निकलती जा रहीं थीं तो वहीं अमिताभ बच्चन धीरे-धीरे सफलता के पायदान पर चढ़ रहे थे। उनकी लोकप्रियता के चर्चे चारों तरफ फैल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।