प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म में एक्टर राजेंद्र गुप्ता पीएम मोदी के पिता के किरदार में नजर आएंगे।
एक्टर राजेंद्र गुप्ता पीएम मोदी के पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने अहमदाबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बायोपिक में यतिन कार्येकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का किरदार एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं। वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री जरीना वहाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में उनकी मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाएंगी।
बायोपिक में काम करने को लेकर राजेंद्र ने कहा, "मैं नरेंद्र मोदी के पिता की भूमिका निभाने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह भूमिका मेरे लिए जीवन भर में एक ही बार मिलने वाला अवसर है। संदीप सिंह ने जब मुझे यह प्रस्ताव दिया तब मैं अभिभूत हो गया।"
4 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
दूसरी ओर पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।
5 of 5
pm modi film poster
- फोटो : twitter
फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी।