फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience

ऐश्वर्या राय जन्मदिन: दोनों हाथों में चूड़ियां, चेहरे पर हाथ...ऐश की यह तस्वीर आज भी सैलून में देखती हैं डोरिस

Sun, 01 Nov 2026 04:00 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Sun, 01 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

  • ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 
  • उनकी खूबसूरती और दिलकश अंदाज के चर्चे दशकों से हैं। 
  • लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी मेकअप आर्टिस्ट डोरिस आज भी उनकी एक खास तस्वीर को नहीं भूली हैं?

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरत और डोरिस बॉलीवुड की मशहूर हेयर एवं मेकअप आर्टिस्ट जोड़ी हैं। इस जोड़ी ने ऐश्वर्या को मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के लिए भी तैयार किया था। अब अभिनेत्री के जन्मदिन पर डोरिस ने अमर उजाला से बातचीत में उनके शुरुआती दिनों से लेकर कैमरे के पीछे के अंदाज तक, कई यादें साझा कीं।

विज्ञापन
Trending Videos

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience
ऐश्वर्या राय - फोटो : PTI

'पहली बार देखा, तभी लगा था कि यह लड़की सबसे अलग होगी'
डोरिस ने ऐश्वर्या को उनके करियर के शुरुआती दिनों में देखा था। पहली मुलाकात में ही उन्हें अभिनेत्री में कुछ खास नजर आया। वह कहती हैं, 'जब मैंने ऐश्वर्या को पहली बार देखा था, तभी मुझे लगा कि यह लड़की सबसे अलग नजर आएगी। उनकी खूबसूरती तो थी ही, लेकिन उनका व्यक्तित्व भी ऐसा था जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता था।
हमने कॉलेज के दिनों में उनका मेकअप और हेयर किया था। फिर उन्हें मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के लिए तैयार करने का मौका मिला। हमारे लिए यह बहुत बड़ी खुशी और गर्व की बात थी। हमने उनके सफर के इतने खास पड़ाव करीब से देखे हैं कि वे आज भी हमारी यादों का हिस्सा हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

'आज भी सैलून में दिखती है ऐश्वर्या के उस लुक की तस्वीर'
ऐश्वर्या के लिए फिल्मों, मैगजीन और फोटोशूट में कई लुक तैयार करने वाली डोरिस का एक खास पसंदीदा लुक है। इसमें ऐश्वर्या ने दोनों हाथ चेहरे पर रखे थे और कलाइयों में ढेर सारी चूड़ियां पहनी थीं।
डोरिस कहती हैं, 'हमने ऐश्वर्या के लिए इतने सारे लुक किए हैं कि उनमें से किसी एक को चुनना आसान नहीं है। फिल्मों के लिए, मैगजीन के लिए और फोटोशूट के लिए हमने उनके अलग-अलग अंदाज तैयार किए। लेकिन मुझे वह लुक सबसे ज्यादा पसंद है, जिसमें उनके दोनों हाथ चेहरे पर थे और हाथों में ढेर सारी चूड़ियां थीं।
उस तस्वीर की खास बात यह है कि वह आज भी कई सैलून और ब्यूटी पार्लरों में दिखाई देती है। इतने साल बाद भी लोग उसे पसंद करते हैं। ऐश्वर्या की खूबी यही है कि वह किसी भी लुक को अपना बना लेती हैं। उन पर कुछ नया करने का मौका मिले, तो एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर वह भी बहुत दिलचस्प होता है।'

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

'लोगों को लगता है खूबसूरत लड़की को तैयार करना आसान है, ऐसा नहीं है'
ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखते हुए उन्हें तैयार करना आसान लग सकता है, लेकिन डोरिस ऐसा नहीं मानतीं। उनके मुताबिक, हर लुक के पीछे मेहनत और बारीकियों पर ध्यान देना जरूरी है।
वह कहती हैं, 'लोग अक्सर सोचते हैं कि कोई लड़की पहले से इतनी खूबसूरत है, तो उसे तैयार करना आसान होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। हमने ऐश्वर्या के हर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मेहनत की है। जब आप किसी के लिए नया लुक तैयार करते हैं, तो आपको उसके चेहरे, उसकी खूबसूरती और उस लुक की जरूरत को समझना पड़ता है।
कई बार हम भी सोचते थे कि पता नहीं यह प्रयोग उन पर कैसा लगेगा। लेकिन जब लुक तैयार होता था, तो नतीजा बहुत अच्छा निकलता था। ऐश्वर्या की खासियत है कि वह अलग-अलग अंदाज को पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी कर सकती हैं।'

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

'कैमरे के पीछे खूब बातें करती हैं ऐश्वर्या'
स्क्रीन पर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या कैमरे के पीछे कैसी रहती हैं? 'कैमरे के पीछे ऐश्वर्या बहुत सहज हैं। वह खूब बातें करती हैं, मजाक करती हैं और साथ ही अपने काम पर पूरा ध्यान देती हैं। उनके साथ काम करते हुए कई घंटे बीते हैं और उनमें से बहुत-सी यादें हमारे लिए खास हैं। जब आप किसी के साथ इतने लंबे समय तक काम करते हैं, तो रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहता। कई यादगार पल भी जुड़ जाते हैं।'

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: Makeup artist Dorris talks about famous actress look and Work experience
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

'मेकअप में भी खूबसूरत हैं और बिना मेकअप के भी'
कॉलेज के दिनों से ऐश्वर्या को जानने वाली डोरिस  के मुताबिक, वक्त के साथ अभिनेत्री में अनुभव और परिपक्वता आई है, लेकिन उनका जमीन से जुड़ा स्वभाव नहीं बदला। वह कहती हैं, 'अगर आप ऐश्वर्या की शुरुआती दिनों की तस्वीरें देखें और उनकी आज की तस्वीरों से तुलना करें, तो सबसे बड़ा बदलाव उनका अनुभव और परिपक्वता है। इतने वर्षों में उन्होंने बहुत कुछ देखा और सीखा है। लेकिन उनकी एक बात आज भी नहीं बदली है, वह जमीन से जुड़ी हुई हैं। मेरे लिए ऐश्वर्या सिर्फ मेकअप में खूबसूरत दिखने वाली लड़की नहीं हैं। वह बिना मेकअप के भी खूबसूरत हैं। ऐश कल भी वैसी थीं, आज भी वैसी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी ऐसी ही रहेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed