फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heidi Klum Stuns In Gruesome Severed Hand Costume At Halloween 2026 Party

हैलोवीन 2026: हेइडी क्लम का डरावना अवतार, कटा हुआ हाथ बनकर पार्टी में पहुंचीं; देखकर हैरान रह गए लोग

Sun, 01 Nov 2026 04:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 01 Nov 2026 04:37 PM IST
सार

  • हॉलीवुड की मशहूर सुपरमॉडल हेइडी क्लम अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 
  • हर साल हैलोवीन के मौके पर वह अपने लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं। 
  • इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। 

विज्ञापन
Heidi Klum Stuns In Gruesome Severed Hand Costume At Halloween 2026 Party
हेइडी क्लम - फोटो : इंस्टाग्राम @heidiklum

विस्तार

सुपरमॉडल हेइडी अपनी हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं। उनका यह लुक इतना अजीब और डरावना था कि हर कोई उन्हें देखता रह गया। अब उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन


हेइडी क्लम ने चुना अनोखा कॉस्ट्यूम
हेइडी क्लम ने शनिवार रात न्यूयॉर्क में अपनी मशहूर हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया। इस साल उनकी पार्टी की 25वीं सालगिरह भी थी। इस खास मौके पर उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम के लिए एक कटे हुए हाथ का लुक चुना।
विज्ञापन


खास बात यह थी कि इस कॉस्ट्यूम में उन्होंने अपने ही हाथ को दोबारा बनाया था। इसमें खून से सनी कलाई, अंगूठियां और खूबसूरत नेल आर्ट भी नजर आई। वहीं, हाथ के बीच में उनका सिर दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Heidi Klum Stuns In Gruesome Severed Hand Costume At Halloween 2026 Party
हेइडी क्लम - फोटो : इंस्टाग्राम @heidiklum
ट्रक में बैठकर पार्टी में पहुंचीं हेइडी
हेइडी क्लम अपनी पार्टी में एक खास ट्रक से पहुंचीं। इस ट्रक पर लाल रंग के खतरे वाले निशान बने हुए थे। उनके साथ पीले रंग के सेफ्टी सूट पहने कुछ कलाकार भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें ट्रक से नीचे उतरने में मदद की। रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान हेइडी ने बताया कि उनका यह कॉस्ट्यूम उनके अपने हाथ की बारीकी से बनाई गई नकल है।

अपने अनोखे कॉस्ट्यूम के लिए मशहूर हैं हेइडी
हेइडी क्लम को हैलोवीन की क्वीन भी कहा जाता है। उनकी हैलोवीन पार्टी हर साल चर्चा में रहती है। वह अपने कॉस्ट्यूम पर काफी मेहनत करती हैं और हर बार किसी नए अवतार में नजर आती हैं। इससे पहले वह मेडुसा, ईटी, मोर, फिल्म 'श्रेक' की फियोना, जेसिका रैबिट और एक विशालकाय कीड़े का रूप भी ले चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- समरीन कौर: 'सबको ब्लॉक...', अर्शदीप की गर्लफ्रेंड ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, क्रिकेटर ने भी किया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed