फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर के जन्मदिन से लेकर कपिल शर्मा तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 14 Dec 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
raj kapoor birthday to kapil sharma here top 5 news
Raj Kapoor - फोटो : file photo
राज कपूर का जन्मदिन आज 

बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर का जन्म आज ही के दिन 1924 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। राज कपूर ने अपने करियर में जिन ऊंचाइयों को छुआ, उसके पीछे सिर्फ उनकी मेहनत और काबिलियत थी। पृथ्वी राज कपूर के घर जन्म लेने के बाद भी राज कपूर ने बॉलीवुड में कड़ा संघर्ष किया। फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1971 में 'पद्मभूषण' से सम्मानित किया था।

पढ़ें: 'मेरा जूता है जापनी' से लेकर 'बोल राधा बोल' तक राज कपूर के जन्मदिन पर सुने ये 10 शानदार गाने
raj kapoor birthday to kapil sharma here top 5 news
Priyanka Nick - फोटो : amar ujala
प्रियंका को छोड़ निक अकेले लौटे
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ओमान से हनीमून मनाकर लौटे थे और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी अटेंड की थी। खबर है कि निक अकेले अपने घर अमेरिका लौट गए हैं। बता दें कि प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग 2 दिसंबर को सात फेरे लिए थे और दिल्ली में एक रिसेप्शन भी रखा था।

पढ़ें: पत्नी प्रियंका चोपड़ा को छोड़ अमेरिका वापस लौटे निक जोनस, मायूस हुईं 'देसी गर्ल'
raj kapoor birthday to kapil sharma here top 5 news
ftii - फोटो : file photo
ब्रिजेंद्र पाल बने FTII के अध्यक्ष
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद के लिए ब्रिजेंद्र पाल सिंह को नियुक्त किया है। वह एफटीआईआई के उपाध्यक्ष थे। एफटीआईआई ने ब्रिजेंद्र को नये अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। बता दें कि अनुपम खेर ने एक महीने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। 

पढ़ें: पॉपुलर शो CID के डायरेक्टर बने एफटीआईआई के नए अध्यक्ष, अनुपम खेर ने एक महीने पहले दिया था इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन
raj kapoor birthday to kapil sharma here top 5 news
sreesanth - फोटो : voot
श्रीसंथ बने घर के नए कैप्टन
बिग बॉस 12 का फाइनल होने में अब बस दो ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में घर का पारा जरूरत से ज्यादा गरम हो गया है। जो पिछले दो महीने से घर में यारी-दोस्ती निभा रहे थे वो अब शो को जीतने के लिए दोस्तों पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।  खबरों के मुताबिक,  श्रीसंथ इस हफ्ते के लिए कैप्टन चुन लिए गए हैं और फाइनल के दौर में रोमिल चौधरी, रोहित सुचांती और दीपक ठाकुर को कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है जो उनके लिए इस ट्रॉफी को जीतने के लिए भारी पड़ सकता है।

पढ़ें: बिग बॉस 12: फिनाले की रेस से बाहर हैं ये कंटेस्टेंट्स, इस दिन होगा विजेता का एलान 
विज्ञापन
raj kapoor birthday to kapil sharma here top 5 news
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कपिल ने भी की दूसरी शादी
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार को गिन्नी चतरथ संग सात फेरे लिए तो वहीं गुरुवार को उन्होंने सिख रीति रिवाज से शादी की। शादी के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गए। कपिल शर्मा शादी के बाद 14 दिसंबर को गृहनगर अमृतसर में रिसेप्शन देंगे। उसके बाद मुंबई में भी एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें: Video: कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ की शादी में गुरदास मान की शानदार परफॉर्मेंस, जमकर थिरके मेहमान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed