फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: फिनाले की रेस से बाहर हैं ये कंटेस्टेंट्स, इस दिन होगा विजेता का एलान

Thu, 13 Dec 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 these are not going in finale check here
bigg boss - फोटो : bigg boss

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 का अंत नजदीक आ गया है। शो का फाइनल होने में अब बस दो ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में घर का पारा जरूरत से ज्यादा गरम हो गया है। जो पिछले दो महीने से घर में यारी-दोस्ती निभा रहे थे वो अब शो को जीतने के लिए उन्होंने दोस्तों पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में आज रात 13 दिसंबर के एपिसोड मे ंऐसा ही कुछ दिखने वाला है...

bigg boss 12 these are not going in finale check here
bigg boss 12 - फोटो : voot

घर में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हर कंटेस्टेंट एक दूसरे की कमियां गिनाने में पीछे नहीं हट रहा है। आज के एपिसोड के मुताबिक, कंटेस्टेंट से कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिसमें वे किसी दूसरे कंटेस्टेंट को ट्रॉफी का हकदार नहीं मान रहे हैं और इसकी वजह भी बता रहे हैं।

bigg boss 12 these are not going in finale check here
bigg boss 12 - फोटो : voot

सवालों के इस दौर में दीपक से जब ये पूछा गया कि फाइनल में जाने के लायक कौन कंटेस्टेंट नहीं है तो इस दीपक ठाकुर ने तपाक से श्रीसंथ का नाम लिया। वहीं, दीपक ने दीपिका को मुखौटा लगाकर खेलने वाली कंटेस्टेंट बताया है। वहीं, रोमिल को जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी भी बताया गया है। लेकिन दीपिका ने टीवी स्टार करणवीर बोहरा पर वार कर उन्हें फेक कंटेस्टेंट बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 these are not going in finale check here
bigg boss - फोटो : bigg boss

कुल मिलाकर घरवालों से ही यह तय करवाया जा रहा है कि आखिर कौन होना चाहिए शो का विजेता। वहीं, द खबरी के मुताबिक, घर के ऐसे नाजुक मोड़ पर श्रीसंथ इस हफ्ते के लिए कैप्टन चुन लिए गए हैं और फाइनल के दौर में रोमिल चौधरी, रोहित सुचांती और दीपक ठाकुर को कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है जो उनके लिए इस ट्रॉफी को जीतने के लिए भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
bigg boss 12 these are not going in finale check here
bigg boss 12 - फोटो : voot

आखिर में बता दें कि आरोप-प्रत्यारोप के इस टास्क में खान सिस्टर्स में से बचीं सोमी खान के लिए कहा गया है कि वह घर में अपने दोस्तों की वजह से बिग बॉस के यहां तक के सफर तक पहुंची हैं। उनपर टास्क को ना करने का आरोप लगाया है और साथ ही कहा गया है कि उनमें विनर वाली कोई क्वालिटी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed