{"_id":"5c131f1d42c7925d126254e7","slug":"katrina-kaif-speak-up-on-kiss-from-shah-rukh-khan-in-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से भी ज्यादा शातिर हो गई हैं कटरीना कैफ, मीडिया के सवालों की गुगली पर दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से भी ज्यादा शातिर हो गई हैं कटरीना कैफ, मीडिया के सवालों की गुगली पर दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
katrina kaif
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी कम बोल और समझ पाने वाली कटरीना कैफ भी अब सलमान खान के साथ रहते-रहते सिनेमा की सियासत के दांव-पेंच समझने लगी हैं। रणबीर कपूर से दिल लगाकर जज्बात पर चोट खाने वाली कटरीना कैफ को सलमान की दोबारा मिली सोहबत ने इतना होशियार बना दिया है कि वह अब फिल्मी पत्रकारों के सवालों की गुगली भी आसानी से खेल जाती हैं।
katrina kaif
- फोटो : instagram
इस बार ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुंबई में फिल्म 'जीरो' के दूसरे गाने 'हुस्न परचम' की लॉन्चिंग पर। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने इस गाने की रिलीज पर फिल्म 'जीरो' की कास्ट से सिर्फ और सिर्फ कटरीना कैफ को ही बुलाया था। कैफ के अलावा फिल्म के संगीतका अजय-अतुल गीतकार इरशाद कामिल और कोरियाग्राफर बॉस्को भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
katrina kaif
पहले तो कटरीना ने अपनी एंट्री पर गाने की धुन पर लाइव डांस करके मीडिया को चौंकाया फिर जब सवाल जवाब की बारी आई तो कटरीना ने हर यॉर्कर पर फ्रंट फुट पर आकर सिक्सर उड़ाया। आनंद एल रॉय पहले भी एक-दो मुलाकातों में बता चुके हैं कि उनकी फिल्म 'जीरो' की कटरीना वह कटरीना नहीं है जो लोग अब तक परदे पर देखते आए हैं। ये कटरीना उसके आगे की है। कटरीना ने भी मौका मिलते ही दिखा दिया कि आनंद एल राय की वह पक्की शागिर्द बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरीना कैफ
गाने के रिलीज फंक्शन में पहले तो उनसे ये सवाल हुआ कि 'जब तक है जान' में उन्हें जो मौका नहीं मिला वह अब 'जीरो' में उन्हें मिल गया। सवाल फिल्म के पहले गाने इशकबाजी की शुरुआत में शाहरुख को कटरीना से मिले चुंबन पर था। कटरीना ने सवाल ही ट्विस्ट कर दिया । फिर बोलीं, 'जब तक है जान में मौका मैंने नहीं शाहरुख ने खोया और जीरो में भी मौका मुझे नहीं शाहरुख को मिला है । मुझसे कुछ पाने का तो सौभाग्यशाली मुझे खुद को नहीं बल्कि शाहरुख को खुद को समझना चाहिए।'
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
- फोटो : self
अगला सवाल सलमान को लेकर दागा गया। कटरीना फिर एलर्ट थीं। सीधे आनंद एल राय की तरफ मुखातिब होकर कहा, 'जीरो में एक्टिंग करके सलमान खान ने जो काम किया है उसे आनंद एल राय ताउम्र याद रखेंगे। ये बात सलमान भी जानते हैं और आनंद भी।'