{"_id":"5c12811f42c7925cde749410","slug":"brijendra-pal-singh-of-cid-is-the-new-president-of-ftii","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉपुलर शो CID के डायरेक्टर बने एफटीआईआई के नए अध्यक्ष, अनुपम खेर ने एक महीने पहले दिया था इस्तीफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पॉपुलर शो CID के डायरेक्टर बने एफटीआईआई के नए अध्यक्ष, अनुपम खेर ने एक महीने पहले दिया था इस्तीफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
FTII
- फोटो : ANI
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद के लिए ब्रिजेंद्र पाल सिंह को नियुक्त किया है। वह एफटीआईआई के उपाध्यक्ष थे। एफटीआईआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ब्रिजेंद्र को एफटीआईआई के नये अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी हैं।
विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting has nominated Brijendra Pal Singh, current Vice Chairman of Film and Television Institute of India (FTII) Governing Council, as the new President of FTII Society and Chairman of Governing Council. pic.twitter.com/yI2IW747UJ
— ANI (@ANI) December 13, 2018विज्ञापन
ट्विटर पर लिखा एफटीआईआई के नए अध्यक्ष बनने की ढेर सारी बधाई श्री ब्रिजेंद्र पाल सिंह। बता दें कि ब्रिजेंद्र को टीवी की पॉपुलर सीरीज सीआईडी को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस पद पर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर की जगह ली है।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने एक महीने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि 4 मार्च 2017 से बिजेंद्र का कार्यकाल जोड़ा जाएगा और आने वाले तीन साल तक वह इस पद पर कार्यरत रहेंगे।