Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Alia Celebrate First Diwali At New Home Vicky Katrina Reveal Son Face See Celebrities Diwali Photos

दिवाली 2026: रणबीर-आलिया ने नए घर में मनाई पहली दिवाली, विक्की-कैट ने दिखाया बेटे का चेहरा; देखें तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2026 09:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

  • आलिया-रणबीर से लेकर बॉलीवुड के मशहूर कपल्स ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। 
  • वहीं श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने भी दिवाली की तस्वीरें शेयर की हैं। 
  • देखिए सितारों ने इस साल कैसे दिवाली का जश्न मनाया। 

विज्ञापन
Ranbir Alia Celebrate First Diwali At New Home Vicky Katrina Reveal Son Face See Celebrities Diwali Photos
तस्वीरों में सेलेब्स की दिवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड सितारों ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ के साथ त्योहार मनाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रविवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें एक तस्वीर बेहद खास है, जिसमें राहा अपने माता-पिता यानी आलिया और रणबीर के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में राहा पंडित जी के हाथों रणबीर की कलाई पर मौली बंधवाती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आलिया, रणबीर और नीतू कपूर नवंबर 2025 में अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट हुए थे। 6 मंजिला इस आलीशान घर में नीतू कपूर के लिए भी एक अलग फ्लोर बनाया गया है। इसके अलावा, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा कपूर के लिए भी यहां एक कमरा रखा गया है।


कटरीना कैफ और विक्की कौशल
कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने खास अंदाज में दिवाली मनाई है। कपल ने रविवार को अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की।


अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपने घर पूजा अर्चना कर दिवाली मनाई। उन्होंने पूजा का वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया और लिखा, 'दिवाली खुशियां बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्योहार है। यह प्यारा सा त्योहार हर घर में खुशियां, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि लेकर आए। आप सभी को और आपके परिवार को मेरी और मेरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'


वरुण धवन
एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे ब्लैक कुर्ते में नजर आए। इसके साथ उन्होंने अपने परिवार की भी तस्वीर शेयर की जिनमें उनकी पत्नी और बेटी भी नजर आई। 



करीना कपूर और करिश्मा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने परिवार संग दिवाली मनाई। करीना ने खास तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें उनके पिता रणधीर कपूर भी नजर आए। फोटोज के साथ करीना ने लिखा- 'जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां...सभी को हैप्पी दिवाली।' 


प्रियंका चोपड़ा 
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी दिवाली के मौके पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को इस दिवाली की कैमरा रोल की कुछ पसंदीदा यादें बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।


तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने पूजा करते हुए और दोस्तों के साथ दिवाली मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'दिवाली बुहत खास है। शुभ दीपावली।'


श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी दिवाली की खास तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा। श्रद्धा ने लिखा- 'दिवाली 7 दिन की क्यों नहीं हो सकती?'


सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी। कपल ने एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'थोड़ा और प्यार, थोड़ी और रोशनी और शुक्रगुजार होने के लिए ढेर सारी खुशियां। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'


रितेश देशमुख
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान एक्टर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। 


अभिषेक बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। तस्वीरों में वे अपनी बहन श्वेता बच्चन के साथ फुलजड़ी जलाते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। 



प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीत जिंटा ने अपने परिवार संग दिवाली मनाई। साथ ही एक्ट्रेस ने तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें सजा हुआ घर और उनका खुशहाल परिवार नजर आ रहा है। सभी को दिवाली की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा- 'हमारी तरफ से दिवाली मनाने वाले आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि आप सभी की जिंदगी हमेशा प्यार, रोशनी, खुशियों और सुख-समृद्धि से भरी रहे।'


 नीतू कपूर
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ फोटो शेयर की और सभी को दिवाली की बधाई दी। 


सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'दिवाली की रोशनी, थोड़ी सी चमक-धमक और वो शख्स, जिसे देखकर आज भी मेरे चेहरे पर शर्म से मुस्कान आ जाती है।'


शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'आपको और आपके पूरे परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'


कंगना रनौत
एक्ट्रेस और पॉलिटिशयन कंगना रनौत ने दिवाली पूजा एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस सुंदर साड़ी में नजर आईं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'आप जीवन की सच्ची और हमेशा बनी रहने वाली खूबसूरती को समझ सकें। रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि, प्यार और आभार लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'


बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी दिवाली पूजन की तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में उनकी बेटी भी नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed