अजय देवगन 2024 के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी कई फिल्में इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। अभिनेता की जिन फिल्मों की चर्चा इन दिनों सबसे अधिक हो रही है उसमें रेड 2 का नाम भी शामिल है। यह साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है। इसमें अजय देवनग आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं।
Chandrika Ravi : चंद्रिका रवि की बड़ी सफलता, बनीं अमेरिकी टीवी शो की मेजबानी करने वाली पहली भारतीय महिला
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लगातार हो रही चर्चाओं के बीच इस फिल्म पर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी कलाकारों ने पिछले महीने यानी 10 मई को ही इस क्राइम थ्रिलर की शूटिंग पूरी कर ली थी।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 'रेड 2' की शूटिंग व्यापक रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान में की गई है। अजय और रितेश ने मुंबई में अपना पहला शेड्यूल शुरू किया था और इसके एक हफ्ते के बाद वे लखनऊ चले गए थे, जहां इसाबेला थोबर्न कॉलेज और ला मार्टिनियर कॉलेज में एक महीने तक दोनों ने शूटिंग की। इसके बाद जोधपुर के मेहरानगढ़ किले और खिमसर सैंड ड्यून्स जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर रेड 2 का फिल्मांकन किया गया।
4 of 5
अजय देवगन-आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल, यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। इस साल अजय देवगन की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सबसे पहले उन्हें शैतान में देखा गया था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने में भी सफल रही थी। इसके बाद वह फिल्म मैदान में फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखे थे।
5 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका था। हाल ही में अजय देवगन की एक और फिल्म औरों में कहां दम था की एक झलक निर्माताओं ने जारी की थी। इसमें तब्बू भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।
Hema Malini: लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बाजी मारने पर गदगद ड्रीम गर्ल, फायर गन के साथ मनाया जीत का जश्न