फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hema Malini: लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बाजी मारने पर गदगद ड्रीम गर्ल, फायर गन के साथ मनाया जीत का जश्न

Wed, 05 Jun 2024 02:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Jun 2024 02:59 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Hema Malini celebrated her victory With fire gun after winning from Mathura LS seat
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। वह मथुरा से तीसरी बार चुनाव जीत गई हैं। अपनी इस जीत का उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें हेमा मालिनी को फायर गन के साथ जीत की खुशी मनाते देखा जा सकता है।


 

Trending Videos
Lok Sabha Elections 2024: Hema Malini celebrated her victory With fire gun after winning from Mathura LS seat
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई

सामने आए वीडियो में हेमा मालिनी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है। वे नारंगी रंग की साड़ी पहने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जश्न मना रही हैं। गले में फूलों की माला पहने ड्रीम गर्ल के हाथ में फायर गन है। उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से  भाजपा की हेमा मालिनी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को हराया है।

Lok Sabha Elections 2024: Hema Malini celebrated her victory With fire gun after winning from Mathura LS seat
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद हेमा मालिनीको विजेता प्रमाण पत्र मिला। हेमा मालिनी ने अपनी जीत पर सभी का शुक्रिया अदा किया। बॉलीवुड अभिनेत्री की जीत पर उनकी बेटी एशा देओल ने भी बधाई दी। एशा देओल ने अपनी मां की जीत पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने हेमा मालिनी की तस्वीर साझा कर लिखा, 'बधाई हो मम्मा, हैट्रिक'।

View this post on Instagram

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Hema Malini celebrated her victory With fire gun after winning from Mathura LS seat
हेमा मालिनी - फोटो : ANI
राजनीति में आने से पहले हेमा मालिनी का फिल्मी दुनिया में लंबा करियर रहा है। उनकी गिनती सफल और काबिल अभिनेत्रियों में रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1963 में आई तमिल फिल्म 'इधु साथियम' से की था। इसके बाद वे पहली बार फिल्म 'सपनों का सौदागर' में नजर आईं। यह फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई थी और इस हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। 
Bollywood Actress: इन बॉलीवुड बालाओं ने प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, लिस्ट में 'सिंघम अगेन' की ये लेडी भी शामिल


 
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Hema Malini celebrated her victory With fire gun after winning from Mathura LS seat
धर्मेंद्र,हेमा मालिनी, एशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी अभिनय के साथ-साथ नृत्य में भी पारंगत हैं। वे एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। निजी जीवन की बात करें तो हेमा मालिनी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से शादी रचाई। इनकी दो बेटियां-एशा देओल और अहाना देओल हैं। 
Chandrika Ravi : चंद्रिका रवि की बड़ी सफलता, बनीं अमेरिकी टीवी शो की मेजबानी करने वाली पहली भारतीय महिला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed