बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आगामी फिल्म 'रेड 2' में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। 'रेड 2' 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली है और इसके प्रचार में पूरी टीम जुटी हुई है। इस बीच, रितेश देशमुख ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Ram Charan: मैडम तुसाद लंदन की शोभा बढ़ाएंगे राम चरण, इस दिन लॉन्च होगा अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू
2 of 5
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd
पहलगाम हमले पर रितेश का गुस्सा
हाल ही में रितेश देशमुख से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाकर मार डाले जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। फिल्मीज्ञान के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है। देशभर से लोग छुट्टियां मनाने पहलगाम जाते हैं। अचानक आतंकी आकर गोलीबारी शुरू कर देते हैं। यह न केवल उन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए बड़ा आघात है। हर आतंकी हमला हमारे समाज को तोड़ने की कोशिश करता है।"
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा की डेब्यू सीरीज की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने साझा कीं कलाकारों के साथ झलकियां
3 of 5
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
"कश्मीर हमारा है"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस मामले में कड़े कदम उठा रही है। कोई भी पड़ोसी देश हम पर हुक्म नहीं चला सकता। हमें एकजुट होकर यह बताना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा है।"
4 of 5
पहलगाम हमले की कहानी चश्मदीदों की जुबानी
- फोटो : ANI/PTI
पहलगाम में क्या हुआ?
पहलगाम के बैसारन घाटी को 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने गैर-मुस्लिम पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और इस घटना के जिम्मेदार आतंकियों को सजा देने का संकल्प लिया है।
5 of 5
फिल्म रेड 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
'रेड 2' से फैंस को बड़ी उम्मीदें
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख 'रेड 2' में एक खतरनाक खलनायक के रूप में नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ उनकी टक्कर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी है। फिल्म का पहला भाग 'रेड' दर्शकों को खूब पसंद आया था और अब 'रेड 2' से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।