बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा की हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी। अब खबर है कि ड्रग पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुईं रागिनी ने अपने यूरिन में पानी मिलाकर ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने की कोशिश की।
2 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : File Photo
रिपोर्ट्स की मानें तो रागिनी का टेस्ट गुरुवार को बंगलूरू के केसी जनरल हॉस्पिटल में हुआ था। यूरिन टेस्ट के जरिए यह पता किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में व्यक्ति ने कौनसा ड्रग्स लिया है। लेकिन, पानी मिलाने के बाद परिणाम ठीक नहीं आते। सीसीबी के अधिकारियों ने रागिनी के व्यवहार को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
3 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : file photo
कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स ने सैंपल में पानी की पहचान कर ली और बाद में रागिनी का दोबारा सैंपल लिया गया। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों ने यह श्योर किया कि रागिनी फिर से सैंपल में पानी न मिला सकें। सूत्रों ने बताया कि रागिनी ने डिजिटल सबूत मिटाने के लिए अपने मोबाइल फोन से सारे संदेश हटा दिए लेकिन सीसीबी अधिकारी आंकड़ा हासिल करने में सफल रहे हैं।
4 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : file photo
सीसीबी के अधिकारियों ने दावा किया कि अभी जांच पूरी होनी बाकी है। अधिकारियों को दो आरोपियों, रविशंकर (रागिनी द्विवेदी का करीबी दोस्त) और प्रशांत रांका के बीच चैट रिकॉर्ड मिला है। द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने पिछले गुरुवार को हाई-प्रोफाइल पार्टियों के आयोजक वीरेन खन्ना के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर उनके घर की तलाशी ली थी
5 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : File Photo
बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।