कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी 24 सितंबर तक केंद्रीय जेल में ही रहेंगी। 24 सितंबर को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इससे इतना तो साफ है कि दोनों को अभी कुछ दिन और जेल में ही बिताने होंगे। ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में दोनों अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। रागिनी को केंद्रीय अपराध शाखा ने 4 सितंबर को वहीं संजना को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
2 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
दोनों अभिनेत्रियों ने पिछले सप्ताह जमानत की याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई 24 सितंबर के लिए टाल दी है। संजना कैदी नंबर 6833 हैं तो वहीं रागिनी द्विवेदी कैदी नंबर 6604 हैं। मादक पदार्थों के मामले में (Sandalwood Drug Case) कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दिगंत मनचले और अभिनेत्री ऐन्द्रिता से भी पूछताछ हुई थी।
3 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : ANI, @rraginidwivedi
मादक पदार्थों के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की थी। सीसीबी ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल में हैं।
4 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : instagram- @rraginidwivedi
इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से सात लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में कम से कम सात और लोगों की तलाश की जा रही है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है।
5 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : instagram- @rraginidwivedi
बता दें कि सेंडलवुड ड्रग रैकेट केस में 4 सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी बेंगलूरू पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।