फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Juyal: फिल्म 'युध्रा' के लिए राघव जुयाल ने कसी कमर, ले रहे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण

Mon, 29 May 2023 03:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 May 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
Raghav Juyal undergoes intense boxing training for Siddhant Chaturvedi action thriller movie Yudhra
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता राघव जुयाल बीते महीने रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म के बाद अब एक्टर एक्शन में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। राघव जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'युध्रा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। फिल्म के लिए राघव ने कमर कस ली है।

Raghav Juyal undergoes intense boxing training for Siddhant Chaturvedi action thriller movie Yudhra
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव फिल्म 'युध्रा' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक एक्टर ने इस फिल्म की तैयारी के लिए बॉक्सिंग ट्रेनिंग ली है। वह फिल्म में धमाकेदार एक्शन और स्टंट करते नजर आएंगे। 

Raghav Juyal undergoes intense boxing training for Siddhant Chaturvedi action thriller movie Yudhra
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में राघव का कहना है, 'मैंने पहले भी बॉक्सिंग की है। मगर, कुछ वक्त बाद इससे ब्रेक ले लिया। हालांकि, जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मैंने फिर से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी। फिल्म के लिए यह मददगार है।' राघव ने बताया कि 'युध्रा' एक शानदार एक्शन फिल्म है। इसमें अपने किरदार को बखूबी पेश करने के लिए इस स्किल की जरूरत पड़ी।
इस एक्ट्रेस ने इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, किया निकाह!

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Juyal undergoes intense boxing training for Siddhant Chaturvedi action thriller movie Yudhra
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

रवि उद्यवार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मालविका मोहनन भी लीड रोल में हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्म प्रोड्यूस हो रही है। बता दें कि इस फिल्म का एलान मेकर्स ने 2021 में किया था और इसे वर्ष 2022 में रिलीज करने की तैयारी थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सकता। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 
Ram Siya Ram Song: आदिपुरुष का 'राम सिया राम' गाना रिलीज, नजर आई सिया राम की करुण प्रेम गाथा

विज्ञापन
Raghav Juyal undergoes intense boxing training for Siddhant Chaturvedi action thriller movie Yudhra
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' में राघव सलमान खान के भाई की भूमिका में नजर आए। अभिनय से इतर राघव जुयाल ने अपने स्लो मोशन डांस के जरिए भी अच्छी पहचान बनाई है। उनके डांस के अनोखे स्टाइल के लिए उन्हें 'किंग ऑफ स्लो मोशन' भी कहा जाता है। अब अपनी अगली फिल्म 'युध्रा' को लेकर राघव बेहद उत्साहित हैं। 
John Wick Chapter 4 On Ott: खत्म हुआ इंतजार, अब इस तारीख को ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही 'जॉन विक 4'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed