फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Siya Ram Song: आदिपुरुष का 'राम सिया राम' गाना रिलीज, नजर आई सिया राम की करुण प्रेम गाथा

Mon, 29 May 2023 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 May 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Kriti Sanon Om Raut film Adipurush movie song Ram Siya Ram out watch video here
'राम सिया राम' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन और प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' आज रिलीज हो गया है। इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज रिलीज हुए इस गाने में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा पिरोई गई है। गाने में राम और सीता के प्रेम से लेकर विरह तक को दर्शाया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना छा गया है। 


EXCLUSIVE: ‘द लिटिल मरमेड’ की नायिका हैली बोलीं, दुनिया भर के अश्वेत बच्चे इस किरदार से जुड़ाव महसूस करेंगे

Prabhas Kriti Sanon Om Raut film Adipurush movie song Ram Siya Ram out watch video here
'राम सिया राम' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

'राम सिया राम' गाने को टी सीरीज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को सचेत-परम्परा ने गाया है। साथ ही इस गाने का संगीत भी सचेत टंडन और परंपरा टंडन की जोड़ी ने दिया है। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति पर फिल्माया गया है। गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है।
Sanoj Mishra: 'मुझे जेल में डालकर मारा जा सकता है', द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक ने PM से लगाई गुहार

Prabhas Kriti Sanon Om Raut film Adipurush movie song Ram Siya Ram out watch video here
'राम सिया राम' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का यह गाना पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में जारी किया गया है। इस गाने के रिलीज की जानकारी कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आदिपुरुष की आत्मा राम सियाराम।' बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Kriti Sanon Om Raut film Adipurush movie song Ram Siya Ram out watch video here
'राम सिया राम' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। दोनों का लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'श्रीराम के रूप में प्रभास और सीताजी के रूप में कृति....परफेक्ट मैच है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पवित्रता और खूबसूरती आंखों में झलक रही है। शानदार गाना।' एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना मैं लगातार सुन रहा हूं, यह बहुत सुकून देने वाला गाना है।'
John Wick Chapter 4 On Ott: खत्म हुआ इंतजार, अब इस तारीख को ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही 'जॉन विक 4'

विज्ञापन
Prabhas Kriti Sanon Om Raut film Adipurush movie song Ram Siya Ram out watch video here
'राम सिया राम' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब पर यह गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। रिलीज के बाद अब तक इस गाने को करीब 14 लाख लोग देख चुके हैं। रामायण की कहानी पर आधारित और ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में सनी सिंह लक्ष्मण का रोल अदा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed