{"_id":"645fa72f102dee4f260c9e0e","slug":"raghav-chadha-parineeti-chopra-engagement-have-no-phone-policy-for-keeping-things-private-know-latest-update-2023-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई में ‘नो फोन पॉलिसी’, जमा कराए गए मेहमानों के सेलफोन
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने फैसला कर लिया है। यह जोड़ा आज सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं। सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हुई हैं। दोनों को कभी डिनर डेट तो कभी आईपीए मैच देखते स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि परी और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई होने में कुछ चंद लम्हे बाकी है। सगाई के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में मेहमान आने शुरू हो गए हैं। इस बीच खबर है कि सगाई के लिए कपल ने 'नो फोन पॉलिसी' रखी है।
3 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Social Media
जी हां, खबर के मुताबिक, इंगेजमेंट टीम से जुड़े लोगों का मोबाइल फोन जमा करवा लिया गया है। अंदर फोन लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। कहा जा रहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि अंदर से कुछ भी लीक ना हो सके। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है।
साझा किए गए इस वीडियो में आप देख सकते है कि इंगेजमेंट टीम से जुड़े कुछ लोग अपने हाथों में थैली लिए नजर आ रहे हैं। इसमें मोबाइन फोन जमा करवाया जा रहा हैं। बता दें कि अपनी प्यारी बहन की इस खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कपूरथला हाउस पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एमपी डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा और विक्रमजीत साहनी भी इस खूबसूरत लम्हे का हिस्सा हैं। सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं। कुछ ही समय में परिणीति और राघव इंगेजमेंट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।