'शोर इन द सिटी', 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिनों को जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानती जाती हैं। राधिका आप्टे ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी शादी में दादी की साड़ी पहनी थी, जो फटी हुई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि फैंसी कपड़ों पर वह ज्यादा रुपए खर्च करना ठीक नहीं समझती हैं।
2 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
राधिका आप्टे ने हाल ही में लाइफस्टाइल मैजगीन फेमिना को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू नें राधिका ने फिल्मों के अलावा अपने रहन-सहन और निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान राधिका आप्टे ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- 'मैंने अपनी शादी में दादी मां की पुरानी मराठी साड़ी पहनी थी, जिसमें कई सारे छेद भी थे। यानी कि वह कई जगहों पर फटी हुई थी, लेकिन मैं अपनी दादी मां से इतना प्यार करती हैं कि इस खास मौके पर उन्होंने वही साड़ी पहनी।'
3 of 5
Radhika Apte
- फोटो : Social Media
इसके अलावा शादी पर बात करते हुए राधिका आप्टे ने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो वह कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। अपने कपड़ों पर बात करते हुए राधिका आप्टे ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो फैंसी कपड़ों पर ज्यादा रुपए खर्च करते हैं। राधिका ने बताया कि उन्होंने अपने रिसेप्शन के लिए एक ड्रेस जरूर खरीदी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका की रिसेप्शन पार्टी की ड्रेस की कीमत 10 हजार रुपये से ज्यादा नहीं थी।
4 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
इसके अलावा राधिका आप्टे ने अपनी फिल्मों के बारे में ढेर सारी बातें कीं। राधिका फिल्मों अपने बोल्ड किरदार के लिए जानी जाती हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो राधिका आप्टे ने साल 2005 में फिल्म वाह! लाइफ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में की हैं।
5 of 5
Radhika Apte
- फोटो : file photo
राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा वेबसीरीज से भी चर्चा में रहती हैं। राधिका ने नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक तीन सीरीज 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' कीं। राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी एक्ट्रेस में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। वह बहुत बॉलीवुड हुई कास्टिंग काउच जैसी घटना पर खुलकर बोल चुकी हैं।
पढ़ें: शूटिंग के पहले दिन अभिनेता ने राधिका आप्टे से की थी ऐसी हरकत, जवाब में जड़ दिया था थप्पड़