हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद विक्की कौशल का नाम कटरीना समेत कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आईं कि विक्की कौशल एक्ट्रेस मालविका मोहनन को डेट कर रहे हैं। मालविका साल 2017 में रिलीज हुई माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आई थीं। अब दोनों के रिश्ते पर विक्की की करीबी दोस्त राधिका आप्टे ने खुलासा किया है।
2 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचीं राधिका आप्टे से पूछा गया कि 'किस एक्टर को अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार करना चाहिए?' जवाब में राधिका ने कहा कि 'मैं एक ऐसी लड़की हूं जिसे गॉसिप के बारे में सबसे आखिर में पता चलता है।' राधिका आगे कहती हैं कि 'विक्की कौशल एक खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा है। वह बहुत अच्छी है। उन्हें खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहिए।'
3 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने लिखा था कि 'विक्की कौशल, सनी कौशल, मालविका मोहनन और उनके भाई एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। चारों के बीच गहरा कनेक्शन है। पिछले कुछ समय से विक्की कौशल और मालविका के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। वहीं सनी और मालविका अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने काम में भले ही कितने बिजी हों लेकिन विक्की अक्सर लंच या डिनर मालविका के साथ करते हैं।'
4 of 5
malvika mohanan
- फोटो : social media
वेबसाइट के मुताबिक, 'विक्की और मालविका दोनों यंग और सिंगल हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे को डेट करने के लिए के लिए तैयार हैं।' मालविका मलयालम और कन्नड़ फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें रजनीकांत स्टारर फिल्म पेट्टा में भी देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी।
5 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के लुक में दिखे। फिल्म उरी के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों का नया चेहरा बनकर उभरे विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। यह कहानी 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी दर्शाएगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी।