बॉलीवुड में अपने बेबाक बयान और खुले विचारों के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे का आज यानी 7 सितंबर को 33वां बर्थडे है। वह साल 1985 में तमिलनाडू के वेल्लोर में पैदा हुईं। राधिका को वेब सीरिज की क्वीन भी माना जाता है और वह अकसर अपने बयान और ड्रेस को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में राधिका के साथ-साथ उन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी बात करेंगे जो सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोल होती नजर आई हैं...
2 of 7
Sonam Kapoor
- फोटो : Instagram
ट्रोलिंग की लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस सोनम कपूर की। देखा जाए तो सोनम को आए दिन ट्रोल होने की लत गई है। बता दें कि वह पति आनंद आहुजा का सरनेम ना लगाने पर ट्रोल हुईं, ड्रेस को लेकर, बर्थडे विश करने पर बार-बार सोनम सोशल मीडिया पर अपनी इन आदतों से ट्रोल होती नजर आई हैं।
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान का नाम तो सुना ही होगा। जी हां, वहीं हिना खान जो सलमान खान के फेमस टीवी शो बिग बॉस 11 में सुर्खियां बंटोरती नजर आई थीं। हिना खान भी अकसर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। कभी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को लेकर तो कभी अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से। हिना खान हाल ही में आई वीडियो एल्बम भसूड़ी को लेकर भी ट्रोल हुई थीं। उनकी ये एल्बम बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
इस लिस्ट में फिल्मों में साइड रोल करने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी आता है। स्वरा को आप फिल्म तनु वेड्स मनु में एक्ट्रेस कंगना रनौत की फ्रेंड के रोल से जानते हैं। हालांकि इसके बाद स्वरा ने कई फिल्मों में काम किया है जिसमें वीरे दी वेडिंग में वह करीना और सोनम कपूर संग नजर आई थीं। बता दें कि हाल ही में स्वरा ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तारी और अर्बन नक्सल की बहसों के बीच बीजेपी पर निशाना साधा था जिसके बाद से यूजर्स ने उन्हें अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया था।
बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर भी कई बार ट्रोल हुई हैं। हाल ही में वह पति सैफ अली खान के साथ बिकिनी में नजर आई थीं। जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर आईं यूजर्स ने भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर करीना को बूढ़ी कहना शुरू कर दिया।