{"_id":"5afd3bca4f1c1bdf408b5f26","slug":"race-3-trailer-salman-khan-trolled-on-social-media-for-superman-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान को उड़ता देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग, यूजर्स बोले- 'सस्ता सुपरमैन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान को उड़ता देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग, यूजर्स बोले- 'सस्ता सुपरमैन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 'रेस' फिल्म के सीक्वल में सलमान खान को पहली बार लिया गया है। ऐसे में सलमान के चाहने वाले जहां ट्रेलर को देखकर बेहद खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों को यह ट्रेलर बिल्कुल भी रास नहीं आया। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ घंटों बाद कोई सलमान खान को एक्शन मास्टर बता रहा है तो कोई सुपरमैन वाली ड्रेस पर बॉलीवुड के दबंग खान को ट्रोल कर रहा है।
Trending Videos
race 3
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर 15 मई को रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के रिलीज होते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया। ट्रेलर के सामने आते ही मानों सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। कुछ लोग सलमान की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर को एकदम बकवास बताया।
race 3
एक यूजर ने लिखा- 'बकवास है तुम्हारी फिल्म का ट्रेलर'। एक और यूजर ने लिखा - 'गरीबों की फास्ट एंड फ्यूरियस, टाइगर जिंदा है मूवी की तरह बेकार फिल्म ही होगी।' वहीं एक और यूजर ने सैफ अली खान को याद किया। यूजर ने लिखा - 'सैफ को रेस सीरीज में रिप्लेस करना नामुमकिन है ठीक वैसे ही जैसे धूम में ऋतिक को करना।'
Bakwass hai tumhari film ka trailer
— Salman Khan (@SalmanK15449376) May 16, 2018
Gareebo ki FAST AND FURIOUS 😂😂😂
— Prashant Kumar (@Pinaakpaani) May 16, 2018
Tiger Jinda Hai movie ki tarah chutiya movie hogi pakka.
No one can replace saif from race series the same way how no one is better than hritik in dhoom series...miss u saif🙁
— kislay kumar (@kislay29) May 15, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
race 3
सैफ को याद करते हुए एक और यूजर ने लिखा - 'रेस 3 के ट्रेलर को देखने के बाद पहली बार यह अहसास हुआ कि सैफ अली खान अच्छा एक्टर है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'सस्ता सुपरमैन'। आपको बता दें, 'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। जहां पर सभी लोगों ने मीडिया से बात की।
After watching #Race3Trailer first time I'm feeling that #saifalikhan is a great actor.
— Tarun Hasija (Jonty) (@tarunhasija) May 15, 2018
Sasta superman.😂😂 pic.twitter.com/dA6xuVOxvq
— Yep. (@yash_jain67) May 15, 2018
विज्ञापन
race 3
सलमान खान की 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में है। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।