एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट विक्की कौशल हैं। 'राजी' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस इंडियन पीरियड थ्रिलर से आलिया के फैंस और ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म में आलिया ने एक जासूस की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए आलिया ने करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। केवल ब्रांड एंडोर्समेंट से आलिया रोजाना 1 लाख कमाती हैं। वैसे आलिया की कुल प्रॉपर्टी की बात करें तो finapp.co.in वेबसाइट के मुताबिक उनके पास 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 3.6 करोड़ रुपए (यानी 1 लाख रुपए रोज) कमाती हैं। आलिया इन दिनों कोका कोला, स्टैंडर्ड फैन, फीलिप्स, कार्नेटो, गॉर्नियर, मेक माई ट्रिप और फ्रूटी जैसे ब्रांड्स के विज्ञापन कर रही हैं। आलिया ने करीब 6 करोड़ रुपये का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा है।
फिल्मों और विज्ञापन के अलावा आलिया गाना गाकर भी कमाती हैं। आलिया ने 2014 में आई फिल्म 'हाइवे' में एक गाना 'सूहा साहा' गाया है, जिसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है। इसके अलावा उन्होंने 2016 में आई मूवी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का गाना 'मैं तैनू समझावां' का अनप्लग्ड वर्जन भी गाया है। साथ ही फिल्म 'उड़ता पंजाब' का गाना 'इक कुड़ी' भी गाया है। इन गानों से भी आलिया ने अच्छी कमाई की।
आलिया भट्ट का बचपन पापा महेश भट्ट और मां सोनी राजदान के जुहू स्थित घर में गुजरा है हालांकि आलिया के पास अपना खुद का फ्लैट भी है, जो उन्हें पापा महेश भट्ट ने गिफ्ट किया है। यह घर जुहू वाले घर से कुछ दूरी पर ही है। फिलहाल इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है। आलिया के घर को डायरेक्टर विकास बहल की पत्नी रिचा बहल ने डिजाइन किया है।