कंगना रणौत को बॉलीवुड की पंगा गर्ल कहा जाता है, यही वजह है कि अभिनेत्री के इंडस्ट्री में दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा हैं। लेकिन जिससे उनकी दोस्ती है वह उसके साथ शिद्दत से निभाती हैं। कंगना और आर माधवन की दोस्ती बेमिसाल है। कंगना और आर माधवन ने एकसाथ दो फिल्मों में काम किया है। दोनों में फैंस को उनको जोड़ी खूब पसंद आई है। अब हाल ही में आर माधवन ने कंगना रणौत की जमकर तारीफ की है।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रणौत और आर माधवन को पहली बार तनु वेड्स मनु में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। इसके बाद दोनों को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में भी साथ देखा गया। अब हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रणौत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कंगना को एक मजबूत महिला बताया है, वहीं इसके जवाब में कंगना ने भी शानदार रिप्लाई किया है।
इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: इस दिन रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', झकझोर कर रख देगी गायब हुईं 32 हजार महिलाओं की कहानी
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना के काम को लेकर आर माधवन से सवाल किया गया। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, अगर आप उनकी सभी फिल्मों की सभी लीड हीरोइन्स को देखें, तो वे बहुत मजबूत हैं। उन्हें अपने घर में ही कुछ बहुत मजबूत महिलाओं के साथ बड़े होने का सौभाग्य मिला था। कंगना या शालिनी या वो सभी महिलाएं जिनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला, वे सभी अपनी राय पेश करने वाली महिलाएं थीं।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आर माधवन ने कहा, कंगना पुशओवर और घिसी-पिटी अभिनेत्री नहीं हैं। वह ऐसी नहीं हैं कि जो एक-दो फिल्मों में आती हैं और नाचती हैं और आदमी से थप्पड़ खाकर चली जाती हैं। इस तरह की कहानियों में शामिल होने वाले लोग असल में मूर्ख हैं।
5 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना की तारीफ में आगे आर माधवन ने कहा, वह बेहद स्मार्ट और हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। वह असल में एक असाधारण अभिनेत्री हैं और देखिए कि वह आज सभी तरह की फिल्मों में क्या कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें पिछले साल अभिनेता की फिल्म रॉकेट्री रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं कंगना रणौत बहुत जल्द इमरजेंसी नाम से एक फिल्म लेकर आने वाली हैं।