The Kerala Story: इस दिन रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', झकझोर कर रख देगी गायब हुईं 32 हजार महिलाओं की कहानी
'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने विपुल अमृतलाल शाह की देखरेख में किया है। इस फिल्म में एक ऐसी मानवीय त्रासदी की कहानी दिखाई गई है जो अंदर तक झकझोर कर रख देगी।
विस्तार
देश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार की कहानी बताने वाली फिल्म द केरल स्टोरी का टीजर बीते साल रिलीज हुआ था। जिसमें प्रलोभन, दबाव और डर दिखाकर अगवा की गईं और बहला फुसलाकर ले जाई गईं ऐसी युवतियों की कहानी दिखाई गई, जिन्हें आतंकवादी संगठनों ने अपना गुलाम बनाकर रख लिया था। इसके टीजर पर बवाल भी हुआ था और इसे बैन करने की भी मांग उठी थी। अब द केरल स्टोरी की रिलीज डेट का एलान हो गया है।
कब रिलीज होगी द केरल स्टोरी
'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने विपुल अमृतलाल शाह की देखरेख में किया है। इस फिल्म में एक ऐसी मानवीय त्रासदी की कहानी दिखाई गई है जो अंदर तक झकझोर कर रख देगी। ये फिल्म केरल राज्य में कथित रूप से लापता हुई 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है, जो कि केरल को झकझोर कर रख देने वाली कहानियों में से एक है। यह फिल्म 5 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Shantanu Maheshwari: आलिया को देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं
टीजर में क्या था
द केरल स्टोरी के टीजर में उन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिनको कथित तौर पर केरल से तस्करी करके आतंकवादी संगठन में पहुंचा दिया गया था। यह उस महिला की कहानी है जो नर्स बनने का सपना देखती है, लेकिन उसे उसके घर से अपहरण कर लिया गया और अब वह आईएसआईएस आतंकवादी के रूप में अफगानिस्तान की जेल में बंद है।
महिलाओं की चौंकाने वाली कहानी
टीजर की रिलीज पर फिल्म के विपुल अमृतलाल शाह ने यह भी खुलासा किया था कि एक जांच के अनुसार 2009 से केरल और मेंगलूरू से लगभग 32 हजार हिंदू और ईसाई समुदायों की लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित किया गया और उनमें से अधिकांश सीरिया, अफगानिस्तान और अन्य आईएसआईएस और हक्कानी समूह के प्रभाव वाले क्षेत्रों में कैद हैं। द केरल स्टोरी में इन्हीं महिलाओं की कहानी दिखाई जाएगी।