अभिनेता आर. माधवन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक प्रपोजल को लेकर सोशल मीडिया पर खबरों में हैं। उनकी एक महिला फैन ने वैलेंटाइन के प्रपोजल डे पर ट्विटर पर उन्हें प्रपोज कर डाला। इसपर आया उनका मजेदार रिएक्शन फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
2 of 5
आर माधवन ट्वीट
- फोटो : ट्विटर
दरअसल माधवन की एक फैन ने उन्हें टैग करते हुए लिखा ‘8 ग्रह, 204 देश, 7 समुद्र, 7707 द्वीप और 7.8 बिलियन जनसंख्या वाले ब्रह्मांड में मै सिर्फ आपसे प्यार करती हूं। मैं आपसे से आखिरी सांस तक प्यार करती हूं। प्लीज…प्लीज...प्लीज मेरा प्रपोजल स्वीकार कर लीजिए। आप ही मेरी इस जिंदगी की मोहब्बत…मेरा ब्रह्मांड…मेरे सौर मंडल… मेरी आकाश गंगा….और मेरे सबकुछ हैं।’
3 of 5
madhavan
- फोटो : social media
माधवन ने भी अपने फैन के इस प्रपोजल का बड़ा ही प्यारा जवाब दिया और उन्हें धन्यवाद भी किया। माधवन ने लिखा 'हां..हां..और एक हां. भगवान आपको हमेशा खुश रखें। आपके प्यार के लिए शुक्रिया'। माधवन के इस जवाब की सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है।
बता दें कि बता दें कि 50 साल के आर माधवन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे हमेशा इस तरह के मजेदार मैसेज पाते रहते हैं और बेहतरीन जवाब भी देते हैं। माधवन के फैंस सोशल मीडिया पर समय समय पर उन्हें खूब प्यार और प्रोत्साहन देते हुए नजर आते रहते हैं।
बता दें कि एक्टर माधवन को आखिरी बार तमिल फिल्म मारा में देखा गया था। दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ ने भी काम किया था। माधवन जल्द ही कुकी गुलाटी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। माधवन रहना है तेरे दिल में और 3 इडियट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।