पैन इंडिया स्टार आर माधवन की अगली फिल्म ‘निशब्दम’ को लेकर हिंदी पट्टी में भी खासी उत्सुकताएं देखी जा रही हैं। एक मूक बधिर युवती और एक संगीतकार की इस पारलौकिक कहानी को लेकर इसे रिलीज करने वाली ओटीटी कंपनी के पास लगातार फोन आ रहे हैं। दर्शक जानना चाह रहे हैं कि दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरह ये फिल्म हिंदी में डब होगी कि नहीं। सूत्र बताते हैं कि ओटीटी इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है और संभावना है कि इसे हिंदी में भी रिलीज कर दिया जाए।
2 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘निशब्दम’ मूल रूप से तमिल और तेलुगु में एक साथ बनी फिल्म को मलायलम में भी रिलीज किया जा रहा है। 'निशब्दम' एक टैलेंटेड आर्टिस्ट साक्षी की कहानी है, जो न सुन सकती है और न बोल सकती है। वह एक भूतिया मानी जाने वाली हवेली में एक दु:खद दुर्घटना को देख लेती है और आपराधिक जांच के दायरे में आ जाती है। पुलिस के लोग इस मामले की तह तक जाना चाहते हैं और संदेह के घेरे में है- एक भूत और एक गुमशुदा बच्ची। आर माधवन और अनुष्का शेट्टी इससे पहले साल 2006 में एक तमिल फिल्म ‘रेंडू’ में साथ नजर आए थे।
3 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्देशक हेमंत मधुकर कहते हैं, ‘‘शुरुआत में, मुझे पता नहीं था कि वे दोनों पहले ही एक फिल्म कर चुके हैं और एक-दूसरे को 14 साल से जानते हैं। लेकिन जब मैंने एक गूंगी लड़की का किरदार निभाने को लेकर अनुष्का का रोमांच और एक संगीतकार की भूमिका को लेकर माधवन की उत्सुकता देखी, तो मुझे बहुत संतोष हुआ। एक हैंडसम है और दूसरी क्यूट है। दोनों ही बहुआयामी कलाकार हैं जिससे पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और भी बेहतरीन हो गई है।’’ फिल्म में अभिनेत्री शालिनी पांडे भी एक खास किरदार में दिखेंगी।
4 of 5
निशब्दम
- फोटो : file photo
प्रमुख किरदारों की कास्टिंग के बारे में हेमंत ने कहा कि प्रोड्यूसर कोणा वेंकट ने इस फिल्म में साक्षी के किरदार के लिए अनुष्का को अपनी हवाई यात्रा के दौरान फाइनलाइज किया। वह बताते हैं, ‘साक्षी के किरदार के लिए मेरे दिमाग में कोई और था। हालांकि, कोणा वेंकट अपनी हवाई यात्रा के दौरान अनुष्का से मिले और उन्हें लगा कि इस किरदार के लिये अनुष्का से बेहतर और कोई नहीं हो सकता। हमें इस बात की खुशी है कि हम अनुष्का और माधवन को दोबारा एक साथ ले आ रहे हैं और हमने इस रोमांचक मास्टरपीस को तैयार किया है।’
5 of 5
निशब्दम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमंत मधुकर निर्देशित 'निशब्दम' का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने किया है। इसमें अनुष्का शेट्टी, आर माधवन और अंजली जैसे उम्दा अदाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म से अमेरिकन एक्टर माइकल मैडसेन भारतीय फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही शालिनी पांडे, सुब्बाराजू और श्रीनिवास अवासाराला भी इसमें अन्य प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे।