प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं । इस बीच वो कई ईवेंट में पहुंचीं और फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की । प्रियंका अब एक इंटरनेशनल एक्टर बन चुकी हैं लेकिन उनके करियर में ऐसा दौर आया था जब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था ।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : priyanka chopra
एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक फिल्म से निकाल दिया गया था । इसके बाद वो रोते हुए अपने पिता के पास गई थीं । हालांकि प्रियंका ने उस फिल्म का नाम नहीं बताया । प्रियंका कहती हैं, 'मुझे फिल्म से निकाल दिया गया, ऐसा दो बार हुआ था ।'
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
'एक बार मेरे कोस्टार ने मुझे बताया । दूसरी बार मैंने न्यूजपेपर में पढ़ा । मैं रोते हुए अपने पिता के पास गई और उनसे पूछा कि आखिर मैं ही क्यों । उन्होंने पूछा कि अब तुम क्या करोगी?तब मैंने अगली फिल्म में खुद को बेहतर साबित करना और अच्छी तरह से काम सीखना सुनिश्चित किया।'
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
'यहां तक कि अगर फिल्म नहीं चलती है, तब भी मैं यह सुनिश्चित करती हूं कि मेरा काम बेहतरीन हो। इंडस्ट्री में किसी को भी, कभी भी रिप्लेस किया जा सकता है। क्योंकि यहां महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम आंका जाता है। यह एक मानसिकता है, जिसे इस समाज ने बनाया है। अगली पीढ़ी के लिए हमें इसे बदलना होगा ।'
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि प्रियंका ने एक बार पहले भी कहा था, 'मुझे एक फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि हीरो की गर्लफ्रेंड को उसमें काम करना था । ये महिला शक्ति का दुरुपयोग है । हीरो और डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड से कभी भी किसी को रिप्लेस किया जा सकता है । इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती ।'