{"_id":"5a8fdf4d4f1c1b387b8b8289","slug":"priyanka-chopra-terminate-her-contract-with-the-nirav-modi-brand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PNB घोटालाः नीरव मोदी के साथ प्रियंका ने तोड़े सभी कॉन्ट्रेक्ट, नोटिस को लेकर रहीं चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PNB घोटालाः नीरव मोदी के साथ प्रियंका ने तोड़े सभी कॉन्ट्रेक्ट, नोटिस को लेकर रहीं चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
PRIYANKA
PNB की मुंबई ब्रांच में नीरव मोदी के 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी से सभी कॉन्ट्रेक्ट तोड़ लिए हैं। घोटाले के तुरंत बाद ही अफवाह थी कि प्रियंका ने नीरव मोदी को नोटिस भेजा है।
priyanka chopra
ANI के ट्वीट के मुताबिक इतने बड़े घोटाले के खुलासे के बाद प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी के ब्रांड के साथ अपने सारे अनुबंध खत्म करने का फैसला किया है।
In light of recent allegations, Priyanka Chopra has chosen to terminate her contract with the #NiravModi brand: Priyanka Chopra's spokesperson (File Pic) pic.twitter.com/NnXYBeYc0Q
— ANI (@ANI) February 23, 2018
priyanka chopra
कुछ दिनों से खबर वायरल थी कि प्रियंका ने नीरव को नोटिस भेजा है और केस करेंगी। हालांकि उनकी टीम के एक स्पोक्सपर्सन ने इस विवाद पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा, 'कई खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर केस कर दिया है लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि प्रियंका इस वक्त उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के लिए कानूनी सलाह जरूर ले रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
nirav modi
आपको बता दें कि प्रियंका इस ब्रांड से हाल ही में जुड़ी थीं। बता दें कि नीरव के जूलरी ब्रैंड से कई सिलेब्स जुड़े हैं। प्रियंका नीरव मोदी की कंपनी द्वारा तैयार हीरे के आभूषणों का विज्ञापन करती हैं साथ ही वह कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं।