{"_id":"606157568ebc3ed3075e7ba6","slug":"priyanka-chopra-shared-holi-photos-on-instagram-with-nick-jonas-and-in-laws","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में सास-ससुर संग इस अंदाज में मनाई होली, पति को किया रंगों से सराबोर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में सास-ससुर संग इस अंदाज में मनाई होली, पति को किया रंगों से सराबोर
देशभर में होली का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मना रहे हैं। हालांकि, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। ऐसे मं सभी अपने-अपने घरों में खूब मस्ती कर रहे हैं। होली का पर्व हो तो फिल्मी सितारें भला कहां पीछे रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने रंगों में सराबोर अपनी तस्वीरें डालकर धमाल मचा रखा है। एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ ही ये तरह-तरह की रंग-बिरंगी तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में अपने ससुराल वालों के साथ होली मनाई।
Trending Videos
2 of 5
होली के रंग
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल को अपने देश भारत से बड़ा प्यार है। विदेश शिफ्ट होने के बाद भी वे यहां के रंग और उत्सव को भूल नहीं पाई हैं और विदेशी कल्चर के बीच अपनी देसी परंपरा व संस्कृति को आत्मसात किए हुई हैं। होली के मौके पर भी प्रियंका ने ये साबित कर दिया कि भारतीय त्यौहारों से कितना प्यार करती हैं। पर्व के मौके पर उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा 'रंगों का त्यौहार होली मेरा सबसे पसंदीदा पर्वों में से एक है। उम्मीद है कि हम सभी हमारे चाहने वालों के साथ इसे मना सकें, लेकिन घर पर।'
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने इस बार की होली विदेश स्थित अपने ससुराल में मनाई। इस दौरान उनके सास-ससुर और पति निक जोनस के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री इन्हें भी होली खूब एंजॉय करवा रही हैं। सभी लोगों के कपड़ों और चेहरों पर रंग लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
फोटो में प्रियंका चोपड़ा के साथ खड़े उनके सास-सुसर और पति पर भी होली का रंग खूब चढ़ा है। अभिनेत्री ने हाथ में पिचकारी ले रखी है। संभवत: वह इसी से लोगों को रंगों से भिगो रही होंगी। पति निक को भी उन्होंने खूब रंग लगाया है। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है और सब खूब एंजॉय भी कर रहे हैं।
परिवार संग होली मनाती प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
यही तस्वीरें निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में प्रशंसकों ने होली की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इनके होली खेलने के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।