प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को अगले महीने एक साल हो जाएगा। शादी के बाद प्रियंका और निक लगातार काम कर रहे हैं और एक दूसरे को समय भी दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यह दोनों किस तरह से इन चीजों को मैनेज करते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। प्रियंका ने बताया कि शादी को अच्छी तरह से चलाने के लिए निक ने एक खास फॉर्मूला अपनाया है।
शादी चलाने के लिए खास फॉर्मूला अपनाते हैं निक जोनस, इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज
प्रियंका ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने और निक के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा- 'प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को संतुलित करना बहुत मुश्किल होता है। मुझे फक्र है कि मैंने ऐसे शख्स से शादी की है जो मेरी महत्वाकांक्षाओं को समझता है। इसी वजह से मुझे उनसे प्यार हुआ। हम दोनों के लिए काम बहुत मायने रखता है। हम दोनों ऐसे बैकग्राउंड से आते हैं जिसका हमारे प्रोफेशन से कोई ताल्लुक नहीं है। हम दोनों ने अपने करियर के लिए बहुत मेहनत की है। इसी वजह से दोनों एक दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं।'
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर निक क्या नियम अपनाते हैं यह भी बताया। प्रियंका ने कहा- 'निक और मैं एक दूसरे को देखे बिना दो-तीन हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकते। दुनिया में हम कहीं भी हों, हम हर समय संपर्क में रहते हैं और वीडियो कॉल करते हैं। आपके जीवन में दूसरे व्यक्ति को शामिल करने के लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण है। हम ऐसा करते हैं।'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- 'आजकल आप शादीशुदा लोगों को देखें वह अपने ऊपर और अपने रिश्तों पर बहुत अधिक दबाव डालते रहते हैं। मैं बहुत अधिक काम करता हूं तो यह काम नहीं करता (लोग सोचते हैं), यह वास्तव में अनुचित है।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदु और क्रिश्चियन रीति से हुई थी।
करवाचौथ के बाद प्रियंका ने हाल ही में परिवार के साथ दिवाली का त्योहार भी मनाया। प्रियंका की दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। दिवाली का जश्न मनाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझी की थीं। प्रियंका चोपड़ा एक तस्वीर में पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती दिखीं, दूसरी तस्वीर में ससुराल वालों के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर प्रियंका ने घर की। तस्वीर में उनका घर लाइटों से सजा हुआ दिखाई दिया था।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के ट्वीट को लेकर भड़कीं ये सिंगर, मीटू से जुड़ा है कनेक्शन