बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की देसी गर्ल भी बन गई हैं। प्रियंका का खुमार हमेशा से ही लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। प्रियंका को केवल उनकी अदाकारी ही नहीं बल्कि उनकी स्टाइल, लुक्स और ड्रेसेज के लिए भी जाना जाता है। लेकिन जिन ड्रेसेज में प्रियंका चोपड़ा लोगों को बेहद खूबसूरत लगीं। उन्हीं में से कुछ ड्रेसेज ऐसी भी हैं जिनमें प्रियंका को खुद असहज महसूस हुआ है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका को अक्सर रेड कार्पेट पर बेहतरीन आउटफिट्स में देखा गया है। लेकिन अब प्रियंका ने बताया है कि उन ड्रेसेज को सम्भालना उनके लिए कितना मुश्किल साबित हुआ था। हाल ही में प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उनके अब तक के सबसे असहज आउटफिट्स कौन से थे।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। वहीं साल 2018 के मेट गाला में उन्होंने ब्लड रेड कलर का गाउन पहना था। प्रियंका ने शुरुआत से ही हमेशा फैन्स को फैशन और आउटफिट गोल्स दिए हैं। जब भी वह अपनी बेस्ट ऑउटफिट में बाहर निकलती हैं उन्होंने हमेशा लोगों को दीवाना बनाया है। लेकिन ये दोनों ड्रेसेज ही ऐसी थीं जिन्होंने प्रियंका को असहज महसूस करवाया।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड
- फोटो : फाइल फोटो
प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'साल 2000 में मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और मेरी ड्रेस मुझपर टेप की गई थी। लेकिन ताज जीतने तक मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मेरी पूरी टेप बाहर निकल गई थी। मैं इस बात से बहुत परेशान थी और जब भी वॉक करती तो नमस्ते के स्टाइल में हाथ जोड़कर चलती। लोगों को कहा कि मैं नमस्ते कर रही हूं, लेकिन मेरे लिए मेरी ड्रेस को अपनी जगह पर बनाए रखने का वही तरीका था।'
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Twitter
प्रियंका की दूसरी सबसे असहज ड्रेस थी राल्फ लॉरेन की वेलवेट मेट गाला गाउन, जो उन्होंने साल 2018 में पहनी थी। प्रियंका ने बताया, 'वो ब्लड रेड कलर का राल्फ लॉरेन का बनाया बेहद खूबसूरत ऑउटफिट था, जिसके साथ एक हुड भी था। लेकिन उस ऑउटफिट के अन्दर मैंने जो कॉर्सेट पहना था, मुझसे उसमें सांस भी नहीं ली जा रही थी। मुझे लगा जैसे उसने मेरी पसलियों का शेप बदल दिया है। मेरे लिए उसे पहकर बैठना भी मुश्किल था। डिनर के समय मैं मुश्किल से बैठ पाई थी। जाहिर है कि मैं उस रात ज्यादा खा भी नहीं पाई थी।'
पढ़ें: शादी के बाद काजल अग्रवाल ने शेयर की पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक फोटोज, पिंक सूट में लग रहीं बेहद खूबसूरत