{"_id":"5b4c31b04f1c1b27618b4ddb","slug":"priyanka-chopra-on-nick-jonas-do-not-ever-give-me-chocolates-or-flowers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट और फूलों से नफरत करती हैं प्रियंका चोपड़ा, निक बर्थडे पर देंगे ये तोहफा तो उछल पड़ेंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चॉकलेट और फूलों से नफरत करती हैं प्रियंका चोपड़ा, निक बर्थडे पर देंगे ये तोहफा तो उछल पड़ेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन 18 जुलाई को है। खबरों की मानें तो प्रियंका के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में निक को इस खास प्लानिंग में एक बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए जिसका खुलासा हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान किया है।
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
सूत्रों की मानें तो निक प्रियंका का जन्मदिन ग्रीस में मनाएंगे। ऐसे में निक का यह जानना बेहद जरूरी है कि प्रियंका को तोहफे में कौन सी चीजें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। प्रियंका ने इस बात का खुलासा ET से बात करते हुए किया। प्रियंका ने इस इंटरव्यू के दौरान ऐसी बात कह दी जिसे जानना निक के लिए बेहद जरूरी है।
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
वीडियो में प्रियंका कह रही हैं - 'जब कोई किसी से प्यार करता है या कोई आपसे प्यार करता है तो अपने आप ही आप उसे महत्व देने लगते हैं। हालांकि मैं चॉकलेट या फिर फूलों को पसंद करने वाली लड़की नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे तोहफे पसंद नहीं है बस मुझे दिल की बातें लिखी हो वह ज्यादा पसंद आता है फिर चाहे वह कोई खत ही क्यों न हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका के इस बयान से इतना तो तय है कि वह बाकी लड़कियों से थोड़ी अलग जरूर हैं। हो सकता है प्रियंका की इसी खायियत पर निक का उन पर दिल आ गया हो। फिलहाल हम तो केवल इतना ही कह सकते हैं कि निक अगर आप प्रियंका के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं तो इस बात का बेहद ध्यान रखिएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
आपको बता दें, बीते लंबे वक्त से निक और प्रियंका की अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। वहीं हाल ही में सामने आए प्रियंका के बयान ने सनसनी मचा दी थी। पीपल डॉट काम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने कहा है - 'हम लोग एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि निक के लिए भी यह अच्छा तजुर्बा होगा।' इस रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक रिलेशनशिप में है जिसका इशारा प्रियंका ने बयान में दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।