{"_id":"5b4c392b4f1c1b4a748b51db","slug":"chandigarh-bibi-jagir-kaur-statement-on-on-row-over-the-title-of-sunny-leone-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बायोपिक को लेकर सनी लियोन की मुश्किलें बढ़ी, चेतावनी मिली- माफी मांगें या अंजाम को तैयार रहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक को लेकर सनी लियोन की मुश्किलें बढ़ी, चेतावनी मिली- माफी मांगें या अंजाम को तैयार रहें
Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सन्नी लियोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बायोपिक को लेकर सनी लियोन बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, कौर शब्द लगाने से सिख नाराज हैं और एक्ट्रेस को कड़ा अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। जानिए आखिर क्या मामला है...
2 of 6
सनी लियोन
सनी लियोन के जीवन पर आधारित एक वेब सीरिज ‘Karenjit Kaur: The Untold Story Of Sunny Leone’ बन रही है। बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्ट्रेस ने इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया है, लेकिन शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद हो गया है। मसला, कौर शब्द लगाने का है। सीरीज के टाइटल में ‘कौर’ शब्द के इस्तेमाल पर शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय प्रधान और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस शब्द को सीरिज से अलग करने की मांग उठाई है।
3 of 6
sunny leone
बीबी जागीर कौर ने कहा कि कौर शब्द एक सम्मानजनक शब्द है और सिख धर्म से संबंधित किसी भी व्यक्ति को अश्लील कार्यों में शामिल होने की इजाजत नहीं देता है। जो व्यक्ति या महिला पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुका हो तो उसे कोई हक नहीं बनता है कि वह कौर शब्द का इस्तेमाल अपने जीवन पर आधारित किसी फिल्मांकन या नाटक में करे। उन्होंने कहा कि जो इंसान गुरमति सिद्धांतों को तिलांजलि दे चुका हो और सिख धर्म से नाता तोड़ चुका हो, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। सिख धर्म में कौर एक शेरनी को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sunny leone
बीबी ने कहा कि कौर शब्द एक परंपरा का अनुसरण करने का प्रतीक है, लेकिन सनी लियोन में तो ऐेसा कुछ भी नहीं है। उन्हें इस नाम पर कड़ा ऐतराज है और उसे अपने अपनाए हुए धर्म के नाम पर सीरीज का नाम रखना चाहिए। साथ ही इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अगर सनी लियोन ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी सहारा लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर सिख धर्म की परंपराओं का हनन नहीं होने देंगे। इससे पहले एसजीपीसी प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने भी विरोध जताया था।
विज्ञापन
5 of 6
सनी लियोनी
- फोटो : SELF
फिल्म का नाम करनजीत कौर रखने पर दिलजीत सिंह ने कहा है कि सनी लियोन का ऐसा करना सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ है। सनी ने अपना धर्म बदल लिया है और अब उन्हें कौर शब्द का इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं है।' फिल्म के मेकर्स या सनी लियोनी की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।