प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में बीते 2 दिसंबर को शादी की। इसके बाद प्रियंका ने दिल्ली में अपनी शादी के बाद एक जश्न रखा। उन्होंने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शरीक हुए। इसके बाद जब प्रियंका मुंबई लौटीं तो किसी भी तरह की सुगबुगाहट नहीं थी कि प्रियंका और निक अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में देंगी या नहीं।
मुंबई के इस होटल में होने जा रहा प्रियंका-निक का रिसेप्शन, एक बार फिर सजेगी बॉलीवुड सितारों की महफिल
लेकिन अब खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपने करीबियों के लिए आज यानी की 19 दिसंबर को एक वेडिंग रिसेप्शन दे रहे हैं। ये रिसेप्शन मुंबई के JW MARIOTT में होनी वाली है। वहीं बॉलीवुड सितारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन 20 दिसंबर को किया गया है। जो कि मुंबई के होटल ताज लैंड्स में है। बता दें दोनों के मुंबई वाले रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@nickyankajonas) on
रिसेप्शन का कार्ड सामने आ गया है जो कि व्हाइट एंड गोल्डन कलर का है। मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका-निक ने बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को न्यौता भिजवाया है। इसमें तमाम बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। आज वाले रिसेप्शन में करीबी दोस्त, रिश्तेदारों और मीडियाकर्मियों को इनवाईट किया गया है।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
बता दें कि निक और प्रियंका की शादी की सारी रस्में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस से हुईं और 4 दिन दोनों के परिवारों ने भरपूर इंजॉय किया। प्रियंका-निक ने 1-2 दिसंबर को क्रिश्चयन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद दोनों ने 18 फीट का केक काटा था।
View this post on Instagram
I look with wonder at all that lies ahead.. and I’m filled with joy..
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on