फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां को याद आया अपना शहर, बरेली के लोगों से की ये खास अपील

Mon, 20 Apr 2020 02:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Apr 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and her mother Madhu Chopra special appeal to the people of Bareilly in lockdown
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस भारत पर भी अपना कहर बरपा रहा है। लगातार संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सबको परेशानी में डाल दिया है। पूरे देश में लॉकडाउन लगाकर लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। लेकिन कुछ लोग अभी भी सरकार और पुलिस के निर्देश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस बीच अपने शहर बरेली के रहने वाले लोगों से अपील करते हुए उन्हें सचेत रहने को कहा है। 


 

Priyanka Chopra and her mother Madhu Chopra special appeal to the people of Bareilly in lockdown
priyanka and madhu chopra

हर कोई मायूस है और हम भी। कोरोना ने हर किसी की आजादी छीन ली है। चाहे कोई अमीर हो या गरीब, सभी के लिए यह बराबर की समस्या है। मुंबई के हालात हम देख रहे हैं, जो लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, उनके बारे में भी सोचते हैं। बरेली के लोगों से सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि इस दौर में हर किसी की जिंदगी उसकी अपनी जिम्मेदारी है। कोरोना खत्म होने तक घरों में रहें और अपने परिवार और शहर को सुरक्षित रखें।

बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने यह जज्बात अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए साझा किए। उन्होंने कहा कि मुंबई में शुरुआत में कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया गया लेकिन अब यहां कई इलाकों में चिंताजनक माहौल है। चीन में जो हुआ, उससे सबक लेकर लोग अगर पहले से सावधान होते तो शायद ऐसा नहीं हुआ होता। अमेरिका जैसा देश भी बच नहीं पाया है। हालात अनिश्चितता के हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अगर लोग कुछ दिन खुद पर काबू रखें तो कोरोना पर भी काबू पाया जा सकता है।

Priyanka Chopra and her mother Madhu Chopra special appeal to the people of Bareilly in lockdown
priyanka and madhu chopra

डॉ. मधु चोपड़ा ने कहा कि वह यही प्रार्थना करती हैं कि देश और दुनिया को कोरोना से जल्द मुक्ति मिले। बरेली वासियों के लिए उन्हें यही कहना है कि मुंबई, इंदौर और दिल्ली जैसे शहरों से वे सबक लें। हर किसी की जिम्मेदारी है कि हालात को इतना खराब न होने दे कि सरकार के इंतजाम कम पड़ जाएं। कोरोना खत्म होने तक घरों में ही रहें और अपने परिवार और शहर को सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and her mother Madhu Chopra special appeal to the people of Bareilly in lockdown
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका ने कहा- टेक केयर.. स्टे होम
प्रियंका चोपड़ा ने बरेली के लोगों के लिए अपने संक्षिप्त संदेश में कहा है कि घरों पर रहें और अपना ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हौसला रखें कि सबकुछ जल्दी ठीक होगा लेकिन फिलहाल वक्त शांत रहने का है। हमारी शूटिंग और कहीं आना-जाना भी बंद है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra and her mother Madhu Chopra special appeal to the people of Bareilly in lockdown
priyanka chopra - फोटो : instagram

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काफी वक्त से बरेली नहीं आई हैं। हालांकि उनकी मां मधु चोपड़ा कभी-कभी यहां आती हैं। पिता के आर्मी में होने के वजह से प्रियंका देश के कई राज्यों में रहीं। जब वो मिस वर्ल्ड बनीं तो बरेली में ही रहा करती थीं। प्रियंका इस शहर को अपना पुश्तैनी घर मानती हैं। यहां से उनका एक खास कनेक्शन हैं। ऐसा ही कनेक्शन यहां के लोगों का प्रियंका से है। 

टॉम एंड जैरी के निदेशक जीन डाइच का 95 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में मिला शव

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed