बॉलीवुड अभिनेता प्रेमनाथ मल्होत्रा ने तीन नवंबर 1992 को दुनिया से अलविदा कह दिया था। उन्होंने 60 और 70 के दशक की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीता। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रेमनाथ मल्होत्रा ने 'बादल', 'जॉनी मेरा नाम' और 'जानी दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। प्रेमनाथ मल्होत्रा की पुण्यतिथि के मौके पर आज हम उनकी जिंदगी के अनसुनें किस्से बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
प्रेमनाथ मल्होत्रा का जन्म 21 नवंबर साल 1926 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में आकर बस गया। कुछ समय के बाद प्रेमनाथ मल्होत्रा मुंबई चले गए जहां उन्होंने अभिनय की दुनिया में नाम कमाया। प्रेमनाथ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1948 में की थी। साल 1948 में उनकी दो फिल्में 'आग' और 'अजीत' आई थी।
3 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी को काफी पसंद किया था। प्रेमनाथ मल्होत्रा को हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात से मिली थी। फिल्मों में विलेन का रोल करने से पहले प्रेमनाथ मल्होत्रा ने बतौर हीरो भी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें दर्शकों ने हीरो के किरदार में ज्यादा पसंद नहीं किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में विलेन के रोल की भूमिका निभाई और दर्शकों के दिलों को जीता।
4 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
प्रेमनाथ मल्होत्रा ने 'अजीत','जॉनी मेरा नाम', 'आन', 'तेरे मेरे सपने','अपना घर', 'बादल','तीसरी मंजिल', 'बहारों के सपने', 'बॉबी', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'नागिन', 'जय बजरंग बली', 'जानी दुश्मन', 'विश्वनाथ', 'कर्ज' और 'हम दोनों' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। हिंदी फिल्मों के अलावा प्रेमनाथ ने हॉलीवुड फिल्मों और सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने साल 1967 और 1969 के बीच अमेरिकन टीवी सीरीज 'माया' में काम किया था।
5 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
इतना ही नहीं प्रेमनाथ मल्होत्रा ने अमेरिकन फिल्म 'केंनेर' में भी काम किया था। ये फिल्म साल 1969 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता जिम ब्राउन मुख्य भूमिका में थे। प्रेमनाथ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म 'हम दोनों' में नजर आए थे। उन्होंने बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी किया था और साल 1992 में 65 साल की उम्र में प्रेमनाथ मल्होत्रा का हार्ट अटैक की वजह से देहांत हो गया था।
पढ़ें: BB13: फिनाले में पहुंचते ही आरती सिंह को कश्मीरा-अभिषेक ने दी नसीहत, घर के इस करीबी से कहा बचने को