बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की शादी की आज पांचवी सालगिरह है। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति गुडइनफ के साथ फोटो शेयर कर इसकी बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने गुडइनफ के लिए खास बातें लिखी हैं।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा की शादी को पांच साल पूरे, बॉलीवुड से दूर अमेरिका में अपने से 10 साल छोटे शख्स संग लिए थे सात फेरे
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरी मोहब्बत, आप वजह हैं कि मैं नीचे झुककर मोबाइल में देखती हूं मुस्कुराती और पोल के पास सामने चली जाती हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि हमने साथ में एक दशक गुजार दिया। समय कितना जल्दी निकल जाता है…आपको याद करती हूं... काश आप यहां होते’।
पोस्ट के बीच बीच में प्रीति ने पति के लिए प्यार भरे इमोजीज भी लगाए हैं। उनका पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। प्रीति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां वे अपनी दिनचर्या से जुड़ी तस्वीरें और फोटो शेयर करती रहती हैं। इनमें गुडइनफ भी कई बार साथ नजर आते हैं।
प्रीति ने 29 फरवरी 2016 में अेमरिकन बिजनेसमैन जेन गुडइनफ से शादी कर ली थी। साल की शुरुआत में उन्होंने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी। विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी को उन्होंने बेहद निजी रखा था। कुछ खास लोगों की मौजूदगी में ही शादी संपन्न की गई थी। यहां तक कि उस दौरान उन्होंने ट्विटर और फेसबुक से भी दूरी बना ली थी।
जीन से पहले प्रीति का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी जुड़ा था। लेकिन इन दोनों के रिश्ते का अंत आईपीएल के दौरान हो गया। दोनों के विवाद की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कुछ समय बाद प्रीति ने गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी कर ली। विवाह के बाद से अभिनेत्री लॉस एंजेलिस में रहती हैं। हालांकि उनका भारत आना-जाना लगा रहता है।