बॉलीवुड के सलमान खान तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन फिलहाल साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान चर्चा में आ गए हैं और वो भी ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण। हालांकि ये उनसे अनजाने में हुआ। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गलत साइड पर गाड़ी चलाते हुए साउथ स्टार दुलकर सलमान को पुलिस ने रोका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में दुलकर सलमान गलत साइड रोड पर गाड़ी चलाते दिख रहे हैं। दुलकर को गलत रास्ते पर चलते देख उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने भी रोका। इस पूरे मामले को एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये वायरल हो गया है।
वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेता नीले रंग की गाड़ी में ग्रीन सिग्नल का इन्तेजार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि वो गलत साइड पर आ गए हैं और ऑनकमिंग रोड पर हैं। ऐसा उनसे गलती से हुआ। ट्रैफिक पुलिस को उनकी सहायता करनी पड़ी। यह अलपुझा-तिरुवनंतपुरम हाईवे पर हुआ। वो अलपुझा से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे। कहा जा रहा है कि अभिनेता को हाईवे की कम जानकारी होने की वजह से ऐसा हुआ।
पुलिस ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था, जिसके बाद पुलिस ने दुलकर को गाड़ी बैक करने के लिए कहा। यातायात पुलिस के बताने पर दुलकर तेज रफ्तार में तुरंत पीछे मुड़ गए और सही रास्ते पर आए। वहीं, इस दौरान सलमान के फैंस उनके लिए क्रेजी दिखे। कइयों ने तो अभिनेता का पीछा भी किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान कुरुप फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म केरल के मोस्ट वांटेड अपराधी बेटे के जीवन से प्रेरित है। वहीं, वो एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसे रोशन एंड्रूव्स द्वारा निर्देशित किया जाएगा। चर्चा है कि दुलकर सलमान फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म से डायना पेंटी की मलयालम इंडस्ट्री में शुरुआत भी हो रही है।