टीवी टीआरपी में अपनी लोकप्रियता साबित कर चुके दक्षिण भारतीय फिल्मों के युवा अभिनेता बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास ने अब हिंदी सिनेमा में उतरने की तैयारी कर ली है। वह एसएस राजामौली की हिट तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : फिल्म छत्रपति
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' की कहानी एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की है। शिवा के परिवार को श्रीलंका में उसके समुदाय से अलग कर दिया जाता है और विशाखापट्टनम में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। तब शिवा अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसे सुपरहिट करार दिया गया। अब यह कहानी हिंदी सिनेमा में जयंतीलाल गडा पेश करेंगे। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी वीवी विनायक को सौंपी गई है।
3 of 5
बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की घोषणा के वक्त पेन स्टूडियोज के कर्ताधर्ता जयंतीलाल गडा ने कहा, 'छत्रपति फिल्म की एक शानदार कहानी है और इसे हिंदी सिनेमा में लाने के लिए हमें दक्षिण भारतीय स्टार की ही जरूरत थी। जब हमने बेल्लमकोंडा के बारे में सोचा तो हमें यही सबसे बेहतर विकल्प लगा। हम इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अब तक सब कुछ हमारी योजना के मुताबिक बिल्कुल ठीक चल रहा है। हिंदी के दर्शकों के हिसाब से हम इसकी पटकथा में थोड़े बहुत बदलाव करेंगे जिससे यह फिल्म हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी आकर्षित कर सके।'
4 of 5
बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास
- फोटो : instagram/sreenivasbellamkonda
बेल्लमकोंडा हिंदी फिल्मों में जिस निर्देशक वीवी विनायक के साथ कदम रखने जा रहे हैं, उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत भी विनायक के निर्देशन में ही की है। उन्होंने वर्ष 2014 में आई 'अलुडू सीनू' फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत के लिए उत्साहित बेल्लमकोंडा ने कहा, 'हिंदी फिल्मों में शुरुआत करने के लिए यह प्रोजेक्ट मेरे लिए एकदम सही है। इसी के साथ मुझे मौका मिला है कि मैं जयंतीलाल गडा के साथ काम कर सकूं और मुझे फिर से मौका मिला है अपने पहले निर्देशक विनायक के साथ काम करने का।'
5 of 5
बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास
- फोटो : instagram/sreenivasbellamkonda
'छत्रपति' के बारे में बेल्लमकोंडा ने कहा, 'प्रभास के इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन, मैं खुश हूं कि मुझे यह करने का मौका मिला। फिल्म की पटकथा बहुत बढ़िया है।' तेलुगु भाषा की मूल फिल्म में प्रभास के साथ श्रिया सरन, भानुप्रिया, प्रदीप रावत, नरेंद्र झा, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस हिंदी रिमेक में मुख्य भूमिका निभाने वाले बेल्लमकोंडा की डब फिल्म 'प्रलय- द डिस्ट्रॉयर' बीते हफ्ते की टीवी टीआरपी में टॉप फाइव फिल्मों में शामिल रही है।