प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'साहो' को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। एक हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो महज 5 दिन में ही इसने 350 करोड़ जुटा लिए। दर्शकों के इस तरह प्रतिक्रिया के बाद प्रभास और श्रद्धा कपूर दोनों ने ही इमोशनल पोस्ट लिखा।
5 दिन में 350 करोड़ कमा चुकी 'साहो' के लिए प्रभास और श्रद्धा गदगद, दोनों ने लिखे ये पोस्ट
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर 'साहो' की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'मेरे सभी फैंस और दर्शकों, 'साहो' को इस तरह बेशुमार प्यार देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म आपकी प्रशंसा और अविश्वसनीय प्रतिक्रिया के कारण है जो आप सभी ने दी है। सभी को ढेर सारा प्यार।'
A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on
श्रद्धा कपूर ने लिखा- 'साहो' को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं अभिभूत हूं।'
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
इससे पहले फिल्म के निर्देशक सुजीत ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा-'कई लोगों ने 'साहो' देख ली है, लेकिन अभी और लोगों के देखने की उम्मीद है। आप सभी का फिल्म देखने के लिए धन्यवाद। अगर आपसे कुछ भी छूट गया हो तो कृपया फिल्म को दोबारा देखिए। मुझे पूरा भरोसा है कि 'साहो' फिर से आपका मनोरंजन करने में कामयाब होगी।'
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छी कमाई कर ली हो लेकिन इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। साहो समीक्षकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। वहीं फिल्म के एक पोस्टर को लेकर अभिनेत्री लीजा रे ने चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि मेकर्स ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान का आर्टवर्क कॉपी किया है। 'साहो' की तुलना फ्रेंच फिल्म 'लारगो विंच' से की गई। इसको लेकर फ्रांसीसी निर्देशक जेरोम साल ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था, 'खराब नकल की है।'
पढ़ें: 5 दिन में 350 करोड़ कमा चुकी 'साहो' के लिए प्रभास और श्रद्धा गदगद, दोनों ने लिखे ये पोस्ट