फिल्म
'पद्मावत' रिलीज हो गई है। दर्शक भी उसको अच्छा खासा
रिस्पांस दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कुछ एक्ट्रर भी 'पद्मावत' को लेकर अपनी-आपनी बात रख चुके हैं। इन्हीं सबके बीच अपने हॉट एंड बेल्ड अंदाज के कारण चर्चा मे रहने वाली पूनम पांडे ने भी 'पद्मावत' को लेकर अपने दिन की बात कहीं है। मगर पूनम को अपनी दिल की बात करना भारी पड़ गया है।
फिल्म 'पद्मावत' के विवाद को देखकते हुए पूनम पांडे ने अपने दिल के बात कही। मगर लोगों ने उनका सोशल मीडिया पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। दरअसल पूनम फिल्म 'पद्मावत' देखने जा रही थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को ट्वीट करके दी। पूनम के इस ट्वीट पर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि 'आज पद्मावत देखने जा रही हूं। यह खतरों के खिलाड़ी शो जैसे टास्क होना चाहिए , साथ ही उन्होंने लिखा कि कोई अलौद्दीन ख़िलजी पीछे न पड़ जाए ।'
पूनम के इस ट्वीट के बाद उन्हें उनके की फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने पूनम का मजाक उड़ाते हुए यह बोला कि कपड़े पहनकर जाना, तो किसी ने बाहर मत जाना कोई मार देगा जैसे कमेंट किया है।
आपको बता दें पूनम पांडे इंटरनेट पर अपने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए फेमस हैं। उन्होंने फिल्म 'नशा' में अपना बेहद बोल्ड अंदाज बेश किया था।