तमाम विवादों और ड्रामे के बावजूद फिल्म ‘पद्मावत' का बॉक्सऑफिस पर जलवा जारी है। 'पद्मावत' देश में तो जबरदस्त कमाई कर ही रही है विदेश में भी इसका जलवा जारी है। आज फिल्म रिलीज का 5वां दिन है। 4 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसके घूमर सॉन्ग लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। गाने में दीपिका ने जबरदस्त डांस किया। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस गाने पर डांस करके अपना अपना वीडियो शेयर किया है। ये सिलसिला अब तक जारी है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्यारी सी बच्ची इस गाने पर झूम रही है।
वायरल होता यह वीडियो दीपिका पादुकोण तक भी पहुंच गया। जैसे ही उस क्यूट सी बच्ची के वीडियो पर दीपिक की नजर पड़ी तो वह खुशी से फूली नहीं समाईं। दीपिका ने इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'ये शानदार है और इससे प्यारा तोहफा में सोच भी नहीं सकती हूँ। तुम्हारा शुक्रिया प्यारी बच्ची। भगवान तुम्हें सारी खुशी दें।'
बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका रानी पद्ममिनी के किरदार में नजर आई हैं। उनके पति राजा रावल रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर ने निभाई है। फिल्म में अलाउद्दीन के रुप में रणवीर सिंह नजर आए हैं और फिल्म के लगभग सभी गाने इन दिनों धमाल मचा रहे है।