बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े जल्द ही कॉमेडी का तड़का लगाने 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की कास्ट फाइनल हुई है जिसमें पूजा और कृति लीड एक्ट्रेस हैं। पूजा फिल्म डायरेक्टर साजिद खान के साथ महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं।
इन तस्वीरों में पूजा साजिद खान के साथ नजर आ रही हैं। पूजा ने सफेद रंग के टॉप के साथ उसी रंग की जींस पहनी हुई हैं तो वहीं साजिद नीले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग जुलाई से लंदन में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े के अलावा कृति सेनन बतौर लीड एक्ट्रेस हैं।
इसके अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल भी फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस बार फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित होगी।
पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन के साथ 'मोहन जोदड़ो' फिल्म से की थी।